Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर : उत्तर प्रदेश पंचायतीराज विभाग की पांच दिवसीय महाराष्ट्र एक्सपोजर विजिट...

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश पंचायतीराज विभाग की पांच दिवसीय महाराष्ट्र एक्सपोजर विजिट का हुआ सकुशल समापन,विकास के उन्नत तरीकों को सीख जनपद लौटीं प्रधान हेमलता पटेल

Published on

उत्तर प्रदेश पंचायतीराज विभाग की 29 सदस्यीय ” ड्रीम टीम ” जिसमें विभाग के अधिकारी और प्रदेश से चयनित प्रधान सम्मिलित थे जो 7 से 11 दिसम्बर तक महाराष्ट्र में पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर थे जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई जिसमें ” ड्रीम टीम” में फतेहपुर से चयनित बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर ग्राम पंचायत की कर्मठ प्रधान हेमलता पटेल भी महत्वपूर्ण हिस्सा थीं उन्होंने यह विजिट पूरी कर मुंबई एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हुईं और सुबह 12 दिसंबर को अपने सुजानपुर गांव पहुंचीं जहां गांव के सचिवालय भवन में ग्राम वासियों ने उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया | प्रधान हेमलता पटेल ने बताया कि एक्सपोजर विजिट के बहुत ही खास अनुभव रहे जिसमें महाराष्ट्र की पंचायती राज व्यवस्था,विकास कार्यों और ग्रामीण प्रशासन को करीब से देखा,जिससे उन्हें अपने क्षेत्रों में भी बेहतर योजनाएँ बनाने और लागू करने की प्रेरणा मिली और यह विजिट ज्ञानवर्धक और सकारात्मक रही,जिसका सकुशल समापन हुआ | विजिट समापन के उपरांत पुणे स्थित यशवंतराव चौहान अकादमी ऑफ डेवलमेंट एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा प्रधान हेमलता पटेल को सार्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित भी किया गया | बताते चलें कि इस विजिट से उत्तर प्रदेश पंचायतीराज विभाग का उद्देश्य रहा कि ग्राम प्रधानों और विभागीय अधिकारियों को महाराष्ट्र के भी मॉडल समझने और सर्वोत्तम योजनाओं को सीखने तथा नवाचारों को अपनाने का अवसर देना था इसमें ग्राम पंचायतों का दौरा,स्थानीय लोगों से बातचीत, जल संरक्षण, स्वच्छता, डिजिटल गवर्नेंस और स्थानीय स्तर पर ही रोज़गार के अवसर सृजन जैसे कार्यक्रमों की समझ शामिल थी टीम का नेतृत्व डिप्टी डायरेक्टर ( पंचायत ) अजय आनंद सरोज कर रहे थे साथ में स्टेट कंसल्टेंट रवींद्र कुमार भी रहे टीम ने महाराष्ट्र की पुणे जिला अंतर्गत रालेगण सिद्धि, लोनीकंड, इंदौरी, तलेघर सहित 8 मॉडल पंचायतों का हाईप्रोफाइल अध्ययन किया और स्थानीय संग्रहालयों का भी भ्रमण किया और बारीकी से नवाचार और योजनाओं को समझा जिससे उत्तर प्रदेश में भी इन सफल मॉडलों की लागू कर ग्राम विकास में अधिक रफ्तार और धार दी जा सके | प्रधान हेमलता पटेल ने कहा कि वह अपने अनुभवों और सीख को पंचायती राज विभाग को प्रभावी रूप से साझा करेंगी ताकि गांवों में इन उन्नत योजनाओं और नवाचार को अधिक प्रभावी रूप से लागू किया जा सके | विभाग की इस एक्सपोजर विजिट उपरांत निश्चित रूप से इससे ग्रामीण विकास में तेजी आने की उम्मीद है इस प्रकार महाराष्ट्र दौरा ज्ञान, अनुभव और प्रेरणा से भरा रहा, जो सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है |

👁 20.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this