Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध...

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब सब दूध के धुले–

Published on

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम और एडिशनल एसपी की टीम ने एआरटीओ कार्यालय में छापा मारकर कार्यालय के भीतर मौजूद कई संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। इन सभी को पूछताछ के लिए सदर कोतवाली ले जाया गया, जहां पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि एआरटीओ कार्यालय में लंबे समय से बाहरी व्यक्तियों और कथित दलालों के सक्रिय होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। आरोप है कि ये लोग कार्यालय आने वाले लोगों के काम कराने के नाम पर सक्रिय रहते थे। इसी बीच एआरटीओ कार्यालय से कथित रिश्वतखोरी से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। वायरल वीडियो के बाद कार्यालय की कार्यप्रणाली और वहां बाहरी लोगों की मौजूदगी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कार्यालय के भीतर मौजूद कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। अचानक हुई कार्रवाई से कर्मचारियों और कार्यालय में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
छापेमारी के बाद जब पत्रकारों ने एआरटीओ से कार्यालय में कथित रूप से हावी दलालों और बाहरी व्यक्तियों की मौजूदगी को लेकर सवाल पूछा तो एआरटीओ खुद सफाई देते नजर आए। उनका कहना था कि कार्यालय में काम पारदर्शी तरीके से होता है और किसी तरह की अनियमितता नहीं है।
लेकिन सवाल यह है कि अगर कार्यालय में सब कुछ पूरी तरह पारदर्शी है तो फिर बाहरी व्यक्तियों की मौजूदगी को लेकर लगातार शिकायतें क्यों सामने आती रहीं? रिश्वतखोरी के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कैसे हुए? और सबसे बड़ा सवाल यह कि प्रशासन की छापेमारी में कार्यालय के भीतर से संदिग्ध व्यक्तियों को आखिर क्यों पकड़ा गया?
एआरटीओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे भी अब इस पूरे मामले में अहम साबित हो सकते हैं। कैमरों की रिकॉर्डिंग से यह साफ हो सकता है कि कार्यालय में कौन-कौन से बाहरी लोग नियमित रूप से आते थे और उनकी भूमिका क्या थी।
फिलहाल संदिग्धों से सदर कोतवाली में पूछताछ जारी है। अब निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। सवाल यही है कि डीएम के आदेश पर हुई इस छापेमारी के बाद जिम्मेदारों पर ठोस एक्शन होगा या फिर जांच और पूछताछ के बाद मामला एक बार फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

👁 86.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भाजपा संगठन में बदलाव भाजपा असोथर मंडल अध्यक्ष बने राघवेन्द्र सिंह, कार्यकर्ताओं में खुशी

असोथर फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बदलाव करते हुए असोथर मंडल...

तेज बारिश से असोथर, सरकंडी और जरौली में 16 घर गिरे, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा कई घरों में भरा पानी, पीड़ित परिवारों...

असोथर/फतेहपुर। कई दिनों से हो रही तेज बारिश ग्रामीण इलाकों के साथ नगर पंचायत...

IAS Divya Mittal News: क्या कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी IAS दिव्या मित्तल, अजय राय ने दे दिया बड़ा बयान

Divya Mittal IAS Resignation: यूपी कैडर की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के 13 साल की सेवा के बाद दिए गए इस्तीफे ने उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। उनके इस्तीफे के बाद से ही उनके राजनीति में आने और चुनाव लड़ने के कयास तेज हो गए हैं। इस बीच यूपी कांग्रेस […]

सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत को बड़ी राहत, 4 साल बाद वापस मिली कुर्क आलीशान कोठी

MP Afzal Ansari and Farhat Ansari Latest News: समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम दर्ज लखनऊ के पॉश डालीबाग इलाके स्थित आवासीय भूखंड और आलीशान कोठी को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। कोर्ट के आदेश के बाद गाजीपुर और लखनऊ जिला प्रशासन के समन्वय से सीलबंद संपत्ति […]

More like this