Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर औंग के बीकमपुर कांड में बड़ा खुलासा: लापता साले का नहर...

फतेहपुर औंग के बीकमपुर कांड में बड़ा खुलासा: लापता साले का नहर में मिला शव, मृतक जीजा पर हत्या कर शव फेंकने की आशंका

Published on

फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में 3 सितंबर को ससुरालीजनों पर बांके से हुए हमले के मामले में नया और सनसनीखेज अपडेट सामने आया है। हमले के बाद से लापता साले का शव कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर नहर में बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस अब साले की मौत को लेकर भी जांच में जुट गई है और मृतक जीजा पर ही हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि आशापुर गांव निवासी पवन विश्वकर्मा का अपनी ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। 3 सितंबर की रात बीकमपुर गांव में उसने कथित तौर पर अपने साले, सरहज और तीन भतीजों पर बांके से हमला कर दिया था। अचानक हुए हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी जीजा पवन विश्वकर्मा को पकड़ लिया था। इस दौरान हुई मारपीट में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से पवन का साला राजू विश्वकर्मा लापता बताया जा रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।
अब कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर नहर में राजू का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। शव की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि राजू की मौत कैसे हुई और उसका शव बीकमपुर से मुरादीपुर नहर तक कैसे पहुंचा।
बताया जा रहा है कि वारदात से पहले पवन अपने साले राजू को घर से अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद पवन अकेले ससुराल वापस आया था। अब राजू का शव मिलने के बाद इस घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या राजू की हत्या पहले ही कर दी गई थी और बाद में उसका शव नहर में फेंका गया।
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों से राजू की मौत की असली वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। एक तरफ बांके से हमला और आरोपी जीजा की मौत, दूसरी तरफ लापता साले का नहर में शव मिलने से बीकमपुर का यह मामला और भी पेचीदा हो गया है। पुलिस अब हमले, पवन की मौत और राजू की मौत के बीच संबंधों की गहनता से जांच कर रही है।

👁 20.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 11 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

​फतेहपुर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल परिसर में एक...

बसपा छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल होंगे मायावती के भतीजे आकाश आनंद? संजय निषाद ने दिया ऑफर, बोले- उचित पद मिलेगा

Akash Anand Mayawati and Sanjay Nishad News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को फिलहाल पार्टी की किसी बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखने के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद […]

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून: नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और मेरठ समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। […]

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी कर फरार हुआ नटवरलाल, एक दर्जन से ज्यादा लोगों को लगाया चूना

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित...

More like this