Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच तीखी झड़प, बुलडोजर...

फतेहपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच तीखी झड़प, बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल

Published on

फतेहपुर। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब जिला प्रशासन अवैध रूप से बने अधिवक्ताओं के शेड और चैंबर हटाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंच गया। प्रशासन की इस कार्रवाई का अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध किया, जिसके चलते मौके पर हंगामे और तीखी झड़प की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट की जमीन पर कुछ अधिवक्ताओं द्वारा शेड और चैंबर बना लिए गए थे। इसको लेकर प्रशासन ने पहले ही नोटिस जारी किया था। रविवार को कार्रवाई करते हुए जैसे ही प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची, वैसे ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता वहां इकट्ठा हो गए और विरोध शुरू कर दिया।

इस दौरान अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला झड़प तक पहुंच गया। खासकर एसडीएम सदर और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई को रोकने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया जा सका।

पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसील परिसर का बताया जा रहा है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है

👁 142.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फतेहपुर के छात्रों ने लहराया परचम, कई विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत

फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में जनपद फतेहपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार...

बारहवीं के परिणाम में फतेहपुर जिले में जयपुरिया की छात्रों का दबदबा बरकरार

फतेहपुर - सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल फतेहपुर के छात्रों ने बारहवीं के परिणाम में...

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में चमका चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, श्रेया श्रीवास्तव बनीं जिला टॉपर

फतेहपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शहर के...

समाजसेवी बलराम सिंह ने अवतरण दिवस पर लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

कानपुर। समाजसेवी बलराम सिंह ने अपने अवतरण दिवस को सेवा और मानवता के संदेश के...

More like this