Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर की प्रधान हेमलता पटेल दिल्ली में होंगी सम्मानित, राष्ट्रीय सशक्त नेत्री...

फतेहपुर की प्रधान हेमलता पटेल दिल्ली में होंगी सम्मानित, राष्ट्रीय सशक्त नेत्री पंचायत सम्मेलन में दिखाई जाएगी सफलता की कहानी

Published on

फतेहपुर जिले के विकास खंड बहुआ की ग्राम पंचायत सुजानपुर की प्रधान और गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है। उन्हें 11 मार्च को नई दिल्ली में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय सशक्त नेत्री पंचायत सम्मेलन’ में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

इस प्रतिष्ठित मंच पर हेमलता पटेल की सफलता की कहानी और सुजानपुर पंचायत के विकास मॉडल को देशभर से आए प्रतिनिधियों के सामने बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। उनके महिला हितैषी कार्यक्रमों और ग्रामीण विकास में किए गए कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है।

हेमलता पटेल को इससे पहले भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए लखनऊ और दिल्ली के बड़े मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। उनकी प्रशासनिक क्षमता और विकास कार्यों को देखते हुए उन्हें विभाग की ‘ड्रीम टीम’ में भी शामिल किया गया है।

इस सम्मेलन में तेलियानी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिश्रामऊ की प्रधान बीनू देवी भी प्रतिभाग करेंगी, जहां वे विभिन्न पंचायतों के विकासात्मक नवाचारों का अनुभव प्राप्त करेंगी।

हेमलता पटेल ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि सुजानपुर पंचायत, क्षेत्र और पूरे जनपद फतेहपुर का गौरव है। उनके अनुसार पंचायत को महिला हितैषी और विकास मॉडल बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।

👁 11.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

विमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पांच युवाओं ने किया रक्तदान

फतेहपुर। सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अहमदाबाद के मेघाणी नगर...

हाईवे किनारे बोरी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे एक पीली बोरी में महिला का...

कच्ची दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबी महिला की हालत गंभीर

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया।...

More like this

विमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पांच युवाओं ने किया रक्तदान

फतेहपुर। सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अहमदाबाद के मेघाणी नगर...

हाईवे किनारे बोरी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे एक पीली बोरी में महिला का...