Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक,...

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

Published on

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। ससुर खदेरी नदी में मूर्ति विसर्जन करने पहुंचे लोगों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक नदी में डूब गया।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के लोग कृष्ण भगवान की मूर्ति लेकर विसर्जन के लिए ससुर खदेरी नदी पहुंचे थे। विधि-विधान से मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक नदी के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। युवक के नदी में डूबने की जानकारी होते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही खखरेरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली है। नदी में गोताखोर लगातार युवक की तलाश कर रहे हैं। हादसे के बाद नदी के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
पुलिस और बचाव टीम द्वारा नदी के अलग-अलग हिस्सों में युवक की तलाश की जा रही है। हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।
फिलहाल युवक की पहचान और उसकी स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। स्थानीय प्रशासन की निगरानी में नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

👁 18.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this