फतेहपुर। News18 नेटवर्क द्वारा प्रयागराज में आयोजित यूपी कमिश्नरी कनेक्ट कार्यक्रम में फतेहपुर के आयरन फैब्रिकेशन ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। ODOP के तहत आयोजित कार्यक्रम में Royal Iron Articles के बृजेश सोनी ने आकर्षक प्रेजेंटेशन देकर निर्णायकों और अतिथियों को प्रभावित किया। इस दौरान उन्हें मंच पर सम्मानित कर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
उपायुक्त उद्योग अजय गुप्ता और ODOP जोनल कंसल्टेंट नवीन कुमार पाठक के नेतृत्व में फतेहपुर की टीम ने प्रतिभाग किया। स्टॉल पर प्रदर्शित आयरन से बने सजावटी उत्पादों की अतिथियों और दर्शकों ने जमकर सराहना की।
बृजेश सोनी ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के कारीगरों को देते हुए कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे फतेहपुर का है।







