Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: गंगा नदी में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग...

फतेहपुर: गंगा नदी में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका पर जांच शुरू

Published on

फतेहपुर। जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र स्थित भिटौरा चौकी के पास नए गंगा पुल के नीचे गंगा नदी में एक युवक और एक युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव नदी के किनारे खर-पतवार में फंसे मिले, जिनके बीच करीब 10 मीटर की दूरी थी।
राहगीरों ने नदी में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हुसेनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना फतेहपुर-रायबरेली सीमा पर स्थित नए गंगा पुल के पास की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल युवक और युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।
स्थानीय ग्रामीण प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ी आत्महत्या की आशंका से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों का मिलान करने के साथ-साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

👁 47.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लोधीगंज में आखिर कौन चला रहा है कथित नशे का नेटवर्क? लोगों ने उठाई जांच की मांग-किसका सिस्टम उठे सवाल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज इलाके में इन दिनों कथित तौर पर मादक...

फतेहपुर: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक गंभीर घायल

फतेहपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव के पास बुधवार को एक...

फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश फिरोज गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फतेहपुर। जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और 25 हजार रुपये...

More like this

लोधीगंज में आखिर कौन चला रहा है कथित नशे का नेटवर्क? लोगों ने उठाई जांच की मांग-किसका सिस्टम उठे सवाल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज इलाके में इन दिनों कथित तौर पर मादक...

फतेहपुर: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक गंभीर घायल

फतेहपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव के पास बुधवार को एक...