Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: गुलाबी गैंग के संघर्ष की बड़ी जीत, 2 महीने बाद देहरादून...

फतेहपुर: गुलाबी गैंग के संघर्ष की बड़ी जीत, 2 महीने बाद देहरादून से सकुशल मिली अपहृत छात्रा अध्यक्ष हेमलता पटेल के अल्टीमेटम के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों पर कार्रवाई शुरू

Published on

फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र से दो महीने पहले लापता हुई नाबालिग छात्रा के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ के संघर्ष और कड़े तेवरों के चलते पुलिस ने छात्रा को उत्तराखंड के देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है, वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़राँव निवासी 17 वर्षीय छात्रा 15 जनवरी 2026 को कोचिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया था। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस की सुस्ती के कारण कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका, जिससे परिवार परेशान होकर न्याय के लिए भटकता रहा।

गुलाबी गैंग की एंट्री के बाद बदला रुख

मामले में तब मोड़ आया जब पीड़ित परिवार ने ‘गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ से मदद मांगी। संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों से तीखी वार्ता की और 4 दिनों का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी थी कि तय समय में बरामदगी न होने पर कोतवाली का घेराव कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

दबाव में आई पुलिस, तुरंत कार्रवाई

अल्टीमेटम के बाद पुलिस सक्रिय हुई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छानबीन तेज कर दी। इसी क्रम में टीम ने उत्तराखंड के देहरादून से छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया।

हेमलता पटेल का बयान
छात्रा की बरामदगी पर

हेमलता पटेल ने कहा कि यह पीड़ित परिवार और संगठन के संघर्ष की जीत है। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि “अगर समय रहते कार्रवाई होती तो परिवार को दो महीने तक पीड़ा नहीं झेलनी पड़ती।”

गांव में खुशी, परिवार ने जताया आभार

छात्रा के सुरक्षित लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। परिवार ने नम आंखों से ‘गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ और हेमलता पटेल का आभार जताया।

👁 103.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

More like this