Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर नगर पालिका में जनगणना 2027 की किट वितरित, 452 प्रगणक और...

फतेहपुर नगर पालिका में जनगणना 2027 की किट वितरित, 452 प्रगणक और 59 सुपरवाइजर तैनात

Published on

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर कार्यालय में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद कार्यालय में जनगणना कार्य हेतु नियुक्त कर्मचारियों को किट का वितरण किया गया। किट वितरण कार्यक्रम अधिशासी अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी श्री रविंद्र कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शहर क्षेत्र में जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 452 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जबकि उनकी निगरानी एवं कार्यों के समन्वय के लिए 59 सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं।

उन्होंने जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें, ताकि सही और सटीक आंकड़े संकलित किए जा सकें।

अधिशासी अधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी जब सूचना एकत्र करने आपके घर पहुंचे, तो उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराएं और सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर भविष्य की कई योजनाएं तैयार की जाती हैं।

👁 30.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पूर्व विधायक विक्रम सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

फतेहपुर। शहर के अबूनगर स्थित अंबेडकर स्कूल के पीछे यादव महासभा प्रांगण में भूतपूर्व सैनिकों...

फतेहपुर में बार बालाओं के डांस के दौरान अवैध असलहे से फायरिंग, वीडियो वायरल

फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र में बार बालाओं के डांस कार्यक्रम के दौरान अवैध...

फतेहपुर में विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर में बकरीद से पहले सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित पोस्ट को...

फतेहपुर : लखनऊ आंदोलन से डरी पुलिस, बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल को किया हाउस अरेस्ट

फतेहपुर जिले में 20 मई को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय ग्राम प्रधान महा-आंदोलन...

More like this