Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: पूर्व सैनिक उत्थान समिति की बैठक संपन्न, सामाजिक मुद्दों पर हुई...

फतेहपुर: पूर्व सैनिक उत्थान समिति की बैठक संपन्न, सामाजिक मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

Published on

फतेहपुर के शादीपुर स्थित ईएस कोचिंग सेंटर में आज पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक कैप्टन प्रेम सागर शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जबलपुर में हुए क्रूज हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव (अधिवक्ता) और महासचिव अनुराग नारायण मिश्रा उर्फ पुत्तन मिश्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बैठक में समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने समाज में बढ़ रहे झूठे मुकदमों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि निजी दुश्मनी निकालने के लिए बलात्कार जैसे गंभीर आरोपों का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बार एसोसिएशन और पूर्व सैनिक संगठन मिलकर इन समस्याओं का समाधान निकालेंगे।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने कहा कि जल्द ही अधिवक्ताओं के साथ एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें नए वकीलों को जागरूक किया जाएगा कि यदि कोई मुकदमा झूठा प्रतीत होता है, तो उसे समझा-बुझाकर समाप्त कराने का प्रयास किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पारिवारिक विवादों और छोटे-मोटे झगड़ों में झूठे गंभीर आरोप लगाना निंदनीय है।

महासचिव अनुराग नारायण मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता और पूर्व सैनिक संगठन मिलकर सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे और समाज को नई दिशा देंगे।

इस दौरान महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों और उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया, जिसमें स्मार्ट मीटर और रिचार्ज मीटर की समस्या सबसे अहम रही। इस संबंध में तत्काल अधिशासी अभियंता प्रथम से वार्ता भी की गई।

बैठक में राजेश कुमार शुक्ला, भरोसा प्रसाद अग्निहोत्री, जागृति तिवारी (महिला अध्यक्ष), साधना सिंह, सुनिशा सिंह, याद नंदन सिंह, राजकुमार तिवारी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, लखन लाल विश्वकर्मा, जगदेव पाल, उदय भान सिंह, कमल कुमार, राजेंद्र कुमार, राम शंकर, सुरेंद्र पाल सिंह, रामकरण सिंह, केके शुक्ला, मेदी लाल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

👁 27.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

ब्रेकिंग फतेहपुर: LIVE हत्या कांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 अब भी फरार

फतेहपुर जनपद के हुसेनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिमालन का पुरवा गांव में हुए सनसनीखेज...

फतेहपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच तीखी झड़प, बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल

फतेहपुर। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो...

मानवता की मिसाल: छोटे योगदान से बड़ा सहारा, मृतक परिवार को ₹3.30 लाख की मदद

जनपद रायबरेली में मानवता, सहयोग और सामाजिक एकजुटता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया...

स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, जमकर हंगामा

फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा...

More like this

ब्रेकिंग फतेहपुर: LIVE हत्या कांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 अब भी फरार

फतेहपुर जनपद के हुसेनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिमालन का पुरवा गांव में हुए सनसनीखेज...

फतेहपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच तीखी झड़प, बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल

फतेहपुर। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो...

मानवता की मिसाल: छोटे योगदान से बड़ा सहारा, मृतक परिवार को ₹3.30 लाख की मदद

जनपद रायबरेली में मानवता, सहयोग और सामाजिक एकजुटता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया...