Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत, साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं—बंगाल में...

फतेहपुर में अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत, साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं—बंगाल में जनता विकास के नाम पर चुने सरकार

Published on

फतेहपुर | डिजिटल डेस्क
फतेहपुर जिले में आज उस समय खास माहौल देखने को मिला, जब बनारस से पुणे (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के लिए रवाना हुई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जिले में पहुंची। इस दौरान राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष व पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने जनप्रतिनिधियों के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर स्वागत किया। इससे पहले इस ट्रेन को बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवाना किया था।

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि फतेहपुर से पुणे जाने वाले यात्रियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। पहले लोगों—खासकर छात्रों, मजदूरों और कामकाजी वर्ग—को यात्रा में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यह ट्रेन फतेहपुर में रुकते हुए सीधे पुणे तक जाएगी। उन्होंने इसे आम जनता के लिए बेहद सुविधाजनक पहल बताया।

बंगाल चुनाव पर दिया बड़ा बयान

इस मौके पर उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का पूरा अधिकार है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर ऐसी सरकार चुनें जो राज्य के विकास को प्राथमिकता दे।

चुनाव आयोग पर लग रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने विपक्ष को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना उचित नहीं है। यदि किसी दल ने अच्छा काम किया है तो उसे जनता के बीच जाकर अपने कार्यों के आधार पर वोट मांगना चाहिए। संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सही नहीं है।

ऑब्जर्वर नियुक्ति और वायरल वीडियो से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि अधिसूचना लागू होने के बाद चुनाव कराना पूरी तरह निर्वाचन आयोग का अधिकार और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने से पहले ही घबराहट दिखना ठीक संकेत नहीं है।

साध्वी निरंजन ज्योति ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह की परिस्थितियां रही हैं, वहां की जनता इस बार जरूर जवाब देगी। उन्होंने दोहराया कि लोकतंत्र में कुछ संस्थाएं ऐसी होती हैं, जिनकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

👁 187K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this