Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में ‘आर्यन चाय वाले’ प्रकरण गरमाया, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन; अखिलेश यादव...

फतेहपुर में ‘आर्यन चाय वाले’ प्रकरण गरमाया, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन; अखिलेश यादव के खिलाफ पुतला दहन

Published on

फतेहपुर:जनपद में चर्चित ‘आर्यन चाय वाले’ प्रकरण ने अब सियासी रंग ले लिया है। मामले को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन हुआ, जहां मुस्लिम समाज के लोगों और अन्य संगठनों ने नाराजगी जताते हुए Akhilesh Yadav का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में एक पक्षीय कार्रवाई की जा रही है, जिससे समाज में असंतोष बढ़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आर्यन यादव के साथ मारपीट की घटना के बाद निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद कुछ लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। गुस्साए लोगों ने सपा प्रमुख के “पीडीए” (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को भी ढकोसला बताते हुए जमकर नारेबाजी की।

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चौकी चौराहे का है, जहां आर्यन यादव के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। इस घटना को लेकर पहले ही स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बना हुआ था, जो अब राजनीतिक बयानबाजी के बाद और तेज हो गया है।

गौरतलब है कि Akhilesh Yadav ने हाल ही में लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से मामला और ज्यादा तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

👁 63.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this