Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में जल महोत्सव: जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल को लेकर ग्रामीणों...

फतेहपुर में जल महोत्सव: जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Published on

फतेहपुर । जल जीवन मिशन के तहत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई द्वारा जनपद फतेहपुर में जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड भिटौरा की ग्राम पंचायत सरैला और विकास खंड तेलियानी की ग्राम पंचायत हाजीपुर गंग में “जल महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण, शुद्ध पेयजल के उपयोग और दूषित जल से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान जिला समन्वयक राजमुनि यादव ने ग्रामीणों को जल जनित बीमारियों, ग्रे वाटर प्रबंधन, स्वच्छता, जल संरक्षण और जल संचयन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आईएसए कोऑर्डिनेटर शिवबहादुर सिंह चंदेल ने बताया कि जल जीवन मिशन केंद्र और राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जल संचयन के तरीकों को अपनाकर ही हम भविष्य में जल संकट से बच सकते हैं।

सीबीटी स्वाति अवस्थी ने दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के खतरों के बारे में बताते हुए ग्रामीणों को स्वच्छ जल के उपयोग और संरक्षण के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर मो. सऊद सिद्दीकी ने कहा कि सरकार की योजना के तहत तेजी से काम चल रहा है और जल्द ही हर घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में जीआईएस एक्सपर्ट जितेंद्र यादव, वाटर ऐड इंडिया के प्रतिनिधि दयाली प्रसाद, पंप ऑपरेटर जय शंकर, ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

👁 58.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this