Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 92 प्रार्थना पत्र...

फतेहपुर में थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त

Published on

फतेहपुर। शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने थाना मलवां में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

थाना समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों ने भी अपने-अपने थानों पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण की कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना समाधान दिवस में कुल 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 69 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित तथा 23 प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से संबंधित थे।

प्राप्त शिकायतों में से राजस्व विभाग के 11 और पुलिस विभाग के 7 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करा दिया गया है। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निष्पक्षता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को समय से राहत मिल सके।

👁 29.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

रामायण पाठ से दीपदान तक, 26 अक्टूबर को वाल्मीकि भक्ति में सराबोर होगा यूपी; लालापुर बनेगा मुख्य केंद्र

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 26 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि...

गांवों में संपत्ति के दस्तावेज से किसानों की डिजिटल पहचान तक, यूपी में राजस्व व्यवस्था बदलने की बड़ी पहल

उत्तर प्रदेश में राजस्व विभाग की भूमिका अब जमीन के अभिलेखों के रखरखाव तक...

शिवा शर्मा मर्डर केस: हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा के हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा शुक्ला को कोर्ट से...

53 दिन से धरना, अब राजभर के दरबार में गुहार: 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को संशोधित परिणाम का इंतजार

उत्तर प्रदेश की 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 में आरक्षण संबंधी कथित विसंगति को...

More like this