Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में दबंगों का कहर: मौसी के घर जा रहे युवक पर...

फतेहपुर में दबंगों का कहर: मौसी के घर जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, हाथ में आई चोट

Published on

फतेहपुर। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में दबंगई का एक मामला सामने आया है। मौसी के घर जा रहे एक युवक को कुछ लोगों ने बीच सड़क पर रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मैदान के पास की है। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से अपनी मौसी के घर जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया।

हमले में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

👁 20.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: हरनाव गांव में महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, धर्म परिवर्तन और लव जिहाद की आशंका पर थाने में शिकायत

फतेहपुर। जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के हरनाव गांव में एक हिंदू महिला को बहला-फुसलाकर...

फतेहपुर: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी...

More like this