Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में देवी जागरण के नाम पर फूहड़ता, मंदिर वार्षिकोत्सव में बार...

फतेहपुर में देवी जागरण के नाम पर फूहड़ता, मंदिर वार्षिकोत्सव में बार बालाओं के ठुमकों का वीडियो वायरल

Published on

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मंदिर के वार्षिकोत्सव के दौरान देवी जागरण के नाम पर बार बालाओं का डांस कराया गया। कार्यक्रम में जमकर ठुमके लगाए गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि आयोजन के लिए देवी जागरण की अनुमति ली गई थी, लेकिन कार्यक्रम के दौरान धार्मिक माहौल की जगह फूहड़ता परोसी गई। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा आयोजन कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर ही होता रहा और जिम्मेदार अनजान बने रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह के कार्यक्रम से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल, मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच की बात कह रही है। अब देखना होगा कि इस पूरे प्रकरण में आयोजकों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

👁 113.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

वोटर आईडी से सरकारी योजनाओं को जोड़ना गरीबों के अधिकारों पर कुठाराघात, पेंशन और राशन को चुनावी पहचान का मोहताज न बनाए सरकार: मिस्बाहुल...

फतेहपुर, असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस (KKC) के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मिस्बाहुल हक़ ने केंद्रीय...

‘पूरे लखनऊ को भीड़ से भर देंगे’, मायावती ने 550 पदाधिकारियों के साथ बनाई 6 दिसंबर की रैली की रणनीति

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी...

BJP UP Mission 2027: एसआईआर से चुनावी रणनीति तक, भाजपा ने बढ़ाई सियासी मोर्चेबंदी

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राजनीतिक और संगठनात्मक मोर्चे...

More like this