Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में निजी अस्पतालों का बड़ा खेल, बिना मानक और बिना पंजीयन...

फतेहपुर में निजी अस्पतालों का बड़ा खेल, बिना मानक और बिना पंजीयन के चल रहे नर्सिंग होम सेंट जेवियर्स के सामने तो डॉक्टर साहब ज्यादा पढ़े लिखे भी नही

Published on

फतेहपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग भले ही लगातार निजी अस्पतालों और नर्सिंग होमों पर कार्रवाई के दावे कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। शहर से लेकर कस्बाई इलाकों तक कई निजी अस्पताल ऐसे संचालित हो रहे हैं, जहां न तो फायर सेफ्टी के मानक पूरे हैं और न ही पंजीयन की प्रक्रिया सही तरीके से पूरी की गई है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जिले में आधा दर्जन से अधिक ऐसे नर्सिंग होम संचालित हैं, जहां मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। कई अस्पतालों में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही रास्ता बनाया गया है। ऐसे में अगर गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट या आग लगने जैसी कोई बड़ी घटना हो जाए तो मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो सकता है। फायर ब्रिगेड के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

सबसे चौंकाने वाला मामला शहर के नउवा बाग इलाके से सामने आया है, जहां हथगाम क्षेत्र का एक व्यक्ति खुद को डॉक्टर बताकर अस्पताल संचालित कर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति के पास डॉक्टर होने का वैध प्रमाण तक नहीं है, इसके बावजूद अस्पताल में बाकायदा ओपीडी चलाई जा रही है। इतना ही नहीं, वहां ओटी भी संचालित है और समय-समय पर ऑपरेशन किए जाने की भी चर्चा है।

सूत्रों की मानें तो अस्पताल का पंजीयन भी संदिग्ध है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सका है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर बिना मानक पूरे किए ऐसे अस्पतालों को संरक्षण कौन दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर अब आम लोगों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मामले की जांच कराकर अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों की जान बचाई जा सके।

👁 38.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

सुल्तानपुर में गरजे संजय निषाद, विपक्ष पर साधा निशाना,मीडिया पर भड़के मंत्री

यूपी के सुल्तानपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के...

More like this