Homeस्वास्थ्यफतेहपुर में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 7 बच्चे बीमार,...

फतेहपुर में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 7 बच्चे बीमार, गाय का दूध पीने से बिगड़ी हालत

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो लोगों को इलाज के दौरान हालत में सुधार होने पर डिसचार्ज कर दिया गया। सोमवार की दोपहर सभी ने गाय दूध पिया था। इसके बाद कुछ ही देर में सभी उल्टी होने लगी और तबीयत बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव निवासी गंगा सागर की 20 वर्षीय बेटी काजल, खुशी (15) व 9 वर्षीय रिया के अलावा परिवार के विद्यासागर की पुत्री शालिनी (14), अंशिका (12) और 9 वर्षीय बेटा यश के साथ 3 वर्षीय नित्या देवी पुत्री अवलेश एक ही परिवार के हैं। सभी लोग संयुक्त रूप से रहते हैं।

सीएचसी बिंदकी में कराया भर्ती

बताया जा रहा है इन्होंने एक गाय पाल रखी है। जो अचानक बीमार हो गई थी। जिसे पशु चिकित्सक को दिखाया गया था। इस दौरान बीमार गाय को डॉक्टर ने इंजेक्शन और दवाएं खिलाई गई थी। आशंका जताई जा रही है कि सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे परिवार के उपरोक्त लोगों ने बीमार गाय का दूध पी लिया था। इसके बाद अचानक सभी को उल्टी और दस्त होने लगे। एक के बाद एक करके सभी की हालत बिगड़ती जा रही थी। हालत बिगड़ती देखकर घर में मौजूद अन्य परिजन सभी बीमारों को लेकर आनन-फानन बिंदकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां खुशी और रिया को प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक काजल, शालिनी, अंशिका, नित्या और यश की हालत को गंभीर देखते हुए अस्पताल में एडमिट कर इलाज  किया जा रहा है।

👁 7.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

होली के पावन पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण ने समस्त प्रदेशवासियों और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली...

संभल में रमज़ान की अनोखी पहल: सेहरी-इफ्तार के लिए गूंज रहे ढोल-ताशे

उत्तर प्रदेश के संभल से रमज़ान के पाक महीने में एक अनोखी और दिल को छू...

फतेहपुर में होली और रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

फतेहपुर। होली और रमजान के पवित्र पर्व को देखते हुए फतेहपुर पुलिस पूरी तरह...

More like this

होली के पावन पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण ने समस्त प्रदेशवासियों और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली...

संभल में रमज़ान की अनोखी पहल: सेहरी-इफ्तार के लिए गूंज रहे ढोल-ताशे

उत्तर प्रदेश के संभल से रमज़ान के पाक महीने में एक अनोखी और दिल को छू...