Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, 300 लीटर दूध...

फतेहपुर में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, 300 लीटर दूध और 5 किलो मिठाई नष्ट, 30 किलो सरसों का तेल सीज दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, दूध में हाइड्रोजन परॉक्साइड मिलाने का मामला आया सामने

Published on

फतेहपुर, 27 अक्टूबर 2026। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में अभियान चलाया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए दूध, मिठाई और सरसों के तेल के कुल 8 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।

इस दौरान विभागीय टीम ने 300 लीटर दूषित दूध और 5 किलोग्राम दूषित मिठाई नष्ट कराई, जबकि 30 किलोग्राम सरसों का तेल सीज किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, सिरौली थाना किशनपुर स्थित विनय प्रताप सिंह की डेयरी से दूध का नमूना लिया गया। यहां दूध को फटने से बचाने के लिए हाइड्रोजन परॉक्साइड मिलाए जाने की जानकारी सामने आई। कार्रवाई के दौरान शेष बचे 300 लीटर दूषित दूध को नष्ट कराया गया।

इसके अलावा शाहपुर विजयीपुर में पिंटू के दुग्ध वाहन से दूध का नमूना लिया गया। इसी क्षेत्र में शिवकरन यादव की डेयरी से भी दूध का नमूना संग्रहित किया गया और यहां 5 किलोग्राम दूषित मिठाई नष्ट कराई गई।

खागा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जया स्वीट हाउस से पेड़ा का नमूना लिया। वहीं, सागर गुप्ता के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का नमूना संग्रहित कर 30 किलोग्राम तेल सीज किया गया।

टीम ने तांबेश्वर के पास स्थित शिव डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना लिया। इसके अलावा अल्लीपुर स्थित विशाल स्वीट हाउस से छेना मिठाई तथा राधानगर स्थित मुरारी स्वीट हाउस से बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया।

विभाग के मुताबिक, सभी 8 नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा, सिद्धार्थ कुमार, धीरज कुमार दीक्षित, देवेश कुमार मिश्रा और दिनेश चन्द्र शामिल रहे।

दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से मिलावट कर खाद्य पदार्थ बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

👁 47.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘एक गाय पालने पर 50 हजार का मिलेगा अनुदान’, यूपी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर, कंपनियों के मर्जर पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम...

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में चार लिंक एक्सप्रेस वे को मंजूरी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विकास,...

‘EVM से चुनाव होना बड़े शर्म की बात’, EC और केंद्र सरकार पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, बोले- बड़े प्रदर्शन का भी...

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन...

More like this

‘एक गाय पालने पर 50 हजार का मिलेगा अनुदान’, यूपी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर, कंपनियों के मर्जर पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम...

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में चार लिंक एक्सप्रेस वे को मंजूरी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विकास,...