फतेहपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर प्रदर्शन करने के मामले में फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद लोगों और करीब 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बताया गया कि 4 अक्टूबर को सपा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया और उनके खिलाफ नारेबाजी की गई।
पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोपों को लेकर कार्रवाई की गई है। कचहरी चौकी प्रभारी अनमोल सिंह की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
Trending Now
फतेहपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर बड़ा एक्शन, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद पर FIR
👁 20.7K views





