Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में सनसनी: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, गोली...

फतेहपुर में सनसनी: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, गोली मारने के बाद कुल्हाड़ी से काटा

Published on

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के धर्मगतपुर नरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान फूल सिंह लोधी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फूल सिंह बाजार से सामान लेकर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले युवक को गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हमलावरों ने युवक का एक हाथ और एक पैर भी काट दिया, जिससे घटना की भयावहता और बढ़ गई।

दिनदहाड़े हुई इस जघन्य हत्या से गांव और आसपास के इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

खागा कोतवाली पुलिस के साथ उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

👁 134.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this