Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहपुर में PWD पर फिर उठे सवाल, दो बीजेपी विधायकों ने सड़क...

फतेहपुर में PWD पर फिर उठे सवाल, दो बीजेपी विधायकों ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी पकड़ी

Published on

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) एक बार फिर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर सुर्खियों में है। हाल के दिनों में विभाग की कार्यशैली पर सवाल तब और गहरे हो गए जब जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में बीजेपी विधायकों ने सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ियों को उजागर किया।

सबसे पहले खागा क्षेत्र में विधायक कृष्णा पासवान ने निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए खुद सड़क की खुदाई करवा दी थी। बताया गया कि यह सड़क लगभग 38.92 लाख रुपये की लागत से बनाई गई थी। सड़क की खुदाई के दौरान गुणवत्ता को लेकर कई खामियां सामने आईं, जिसके बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।

इसी कड़ी में अब बिंदकी क्षेत्र से बीजेपी विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने भी सड़क निर्माण में बड़ी अनियमितता का मामला सामने लाया है। बिंदकी क्षेत्र के सौंह गांव में करीब 22 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर विधायक जैकी मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनके सामने ही सड़क की गुणवत्ता की पोल खोल दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है और सिर्फ औपचारिकता पूरी की जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह काम होता रहा तो सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ जाएगी और सरकारी धन की बर्बादी होगी।

मौके पर हालात देखकर विधायक जय कुमार सिंह जैकी भी नाराज दिखाई दिए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराने और मानकों के अनुसार कार्य कराने की बात कही।

दो-दो विधायकों द्वारा सड़क निर्माण में गड़बड़ियां उजागर किए जाने के बाद फतेहपुर में पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि इस मामले में विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मीडिया से बात करने से बचते नजर आए। विभाग की ओर से सिर्फ इतना कहा गया कि सड़क निर्माण में सभी मानकों का पालन किया जा रहा है और आरोप निराधार हैं।

लेकिन लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता और सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

👁 24.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर : फतेहपुर की प्रधान हेमलता पटेल राजधानी दिल्ली में सम्मानित,गूंजी सफलता की गाथा

दिल्ली-देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 'राष्ट्रीय सशक्त...

फतेहपुर में खौफनाक ट्रिपल मर्डर: मां, बेटे और देवर की गला काटकर हत्या, घर के अंदर मिले तीनों के शव

फतेहपुर। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में बुधवार को दिल दहला...

ईरान युद्ध की अफवाह से फतेहपुर में गैस को लेकर मचा हड़कंप, एजेंसियों ने कहा—आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

फतेहपुर।ईरान में चल रहे युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर फैली गैस किल्लत की...

फतेहपुर: लव जिहाद का सनसनीखेज मामला, युवती के आरोपों पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर जिले में कथित लव जिहाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।...

More like this