Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर लव जिहाद कांड: विशाल बन अदनान ने युवती को फांसा, 6...

फतेहपुर लव जिहाद कांड: विशाल बन अदनान ने युवती को फांसा, 6 सालों तक करता रहा शोषण

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से लव-जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने विशाल नाम रखकर हिंदू युवती को अपने प्रेम के जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं आरोप है कि इस दौरान युवक ने अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद ब्लैकमेल कर 6 साल तक उसके साथ रेप करता रहा। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

2019 में रेलवे स्टेशन पर मुलाकात

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि वर्ष 2019 में वह अपनी मां के साथ रेलवे स्टेशन पर पुणे जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान प्रयागराज के अतरसुईया थाना क्षेत्र के अतरसुईया निवासी अदनान अंसारी से उसकी मुलाकात हुई। अदनान रेलवे में आउटसोर्सिंग पर टिकट बुकिंग क्लर्क के पद पर प्रयागराज में तैनात है। अदनान ने भविष्य में मदद के नाम पर युवती से मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच फोन से बातचीत और व्हाट्सएप चैटिंग होने लगी।

वीडियो वायरल का दिखाया डर

इस दौरान स्वयं को हिंदू बताकर अपना नाम विशाल बताया और युवती से शादी की मंशा जाहिर की। इस पर युवती ने विशाल उर्फ अदनान से परिजनों से बात करने को कहा। इसके बाद स्वयं को विशाल बताने वाला अदनान युवती को एक दिन सदर कोतवाली के बाकरगंज स्थित एक होटल में बुलाया और खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं आरोप है कि इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बनाए और किए गए कृत्य को घरवालों से बताने और कहीं शिकायत करने पर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर लगातार 6 वर्षों से युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा।

शादी से किया इनकार

पीड़िता के परिजन जब शादी की बात करने अदनान के पास पहुंचे तो उसने अपनी बहन और एक अन्य युवक रणधीर सिंह से बात कराई। इसके बाद शादी से मुकर गया। इससे मानसिक तनाव में जूझ रही पीड़िता ने सदर कोतवाली पुलिस को अपने साथ हुए उत्पीड़न की तहरीर दी।

आरोपी को भेजा जेल

एसएचओ तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपी पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर शहर के लोधीगंज पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे पुलिस कस्टडी में जेल भेजा गया है।

👁 28.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this