Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: लव जिहाद का सनसनीखेज मामला, युवती के आरोपों पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर: लव जिहाद का सनसनीखेज मामला, युवती के आरोपों पर मुकदमा दर्ज

Published on

फतेहपुर जिले में कथित लव जिहाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राधानगर थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया है कि जिले की लड़कियों को बहला-फुसलाकर उन्हें धर्म परिवर्तन और शोषण के जाल में धकेलने की साजिश की जा रही है। मामले को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पीड़ित युवती के साथ थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित युवती का आरोप है कि फिजा खातून नाम की एक महिला जिले की कई लड़कियों को अपने संपर्क में लेकर उन्हें दिल्ली और हैदराबाद ले जाने का काम करती थी। युवती के अनुसार इस नेटवर्क के जरिए लड़कियों को कथित तौर पर लव जिहाद के जाल में फंसाया जाता था।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि कई लड़कियों के आधार कार्ड के पते बदलवाने का काम भी कराया गया, ताकि उन्हें दूसरे शहरों में आसानी से ले जाया जा सके। पीड़िता का कहना है कि इस पूरे मामले में पैसे वसूलने और धर्म परिवर्तन कराने के गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पीड़ित युवती के साथ राधानगर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने इस मामले में विदेशी फंडिंग की भी आशंका जताई है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच कराने की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

👁 12.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में PWD पर फिर उठे सवाल, दो बीजेपी विधायकों ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी पकड़ी

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) एक बार फिर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं...

ईरान युद्ध की अफवाह से फतेहपुर में गैस को लेकर मचा हड़कंप, एजेंसियों ने कहा—आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

फतेहपुर।ईरान में चल रहे युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर फैली गैस किल्लत की...

कांशीराम जयंती कार्यक्रम को लेकर बसपा की जिला स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं से लखनऊ चलने का आह्वान

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक मुराइन टोला स्थित भुईयां देवी ट्रस्ट...

मानदेय भुगतान को लेकर रोजगार सेवकों का धरना, मनरेगा कार्य बहिष्कार का ऐलान

असोथर (फतेहपुर)।मानदेय भुगतान में हो रही देरी से नाराज रोजगार सेवकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और...

More like this