Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर लूटकांड में बड़ी कार्रवाई: दो एसओ और एक चौकी प्रभारी निलंबित,...

फतेहपुर लूटकांड में बड़ी कार्रवाई: दो एसओ और एक चौकी प्रभारी निलंबित, आईजी ने जारी किए आदेश

Published on

फतेहपुर। जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र में हुई 3.50 लाख रुपये और मोबाइल फोन की लूट की घटना को गंभीरता से न लेने वाले पुलिस अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर किशनपुर थानाध्यक्ष, खखरेरू थानाध्यक्ष और विजयीपुर चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी प्रस्तावित की गई है।

मामला 1 जून 2026 की रात करीब 9 बजे का है, जब नर्सिंहपुर निवासी शमशाद पुत्र रहमतुल्ला के साथ अज्ञात बदमाशों ने तमंचा लगाकर करीब 3.50 लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना की सूचना सबसे पहले विजयीपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धीरेंद्र पाण्डेय को मिली। वह पीड़ित को लेकर घटनास्थल पहुंचे और जांच-पड़ताल की, लेकिन मामले को किशनपुर थाना क्षेत्र के बजाय खखरेरू थाना क्षेत्र का बताकर पीड़ित को वहां भेज दिया गया।

जांच में सामने आया कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद न तो तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया और न ही समय से मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब 4 जून को दैनिक समाचार पत्र में घटना प्रकाशित हुई। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय द्वारा की गई जांच में गंभीर लापरवाही उजागर हुई।

आईजी के आदेश के अनुसार, किशनपुर थानाध्यक्ष बच्चेलाल प्रसाद पर आरोप है कि उन्हें 2 जून को घटना की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन उन्होंने न तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और न ही जीरो एफआईआर दर्ज कराकर संबंधित थाने को भेजा। इसे कर्तव्य के प्रति गंभीर उदासीनता और स्वेच्छाचारिता माना गया।

वहीं विजयीपुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र पाण्डेय पर आरोप है कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के बावजूद उन्होंने घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक नहीं पहुंचाई और अगले दिन अपने प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया। इसके कारण समय रहते कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी।

इसके अलावा खखरेरू थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह पर भी कार्रवाई की गई है। जांच में पाया गया कि मीडिया में खबर प्रकाशित होने और पीड़ित के संपर्क करने के बावजूद उन्होंने भी घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित नहीं किया तथा समय पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की।

आईजी प्रयागराज ने तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस लाइन फतेहपुर से संबद्ध कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि गंभीर अपराधों में किसी भी स्तर की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

👁 118.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this