Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: विधायक पुत्र की ‘रंगबाजी’ का वीडियो वायरल, नैनीताल में SDM से...

फतेहपुर: विधायक पुत्र की ‘रंगबाजी’ का वीडियो वायरल, नैनीताल में SDM से अभद्रता के बाद गाड़ी सीज

Published on

फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है, जहां भाजपा विधायक के पुत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा रही है, लेकिन इसमें दिख रही कथित हरकतों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पूरे मामले पर विधायक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि घटना उत्तराखंड के नैनीताल की है, जहां माल रोड पर भारी जाम के बीच विधायक पुत्र कथित तौर पर अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से हूटर बजाते हुए वीआईपी कल्चर दिखा रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे SDM नवाजिश खलीक ने पहले वाहन को साइड दे दी, लेकिन लगातार हूटर बजने पर उन्होंने गाड़ी रुकवाकर आपत्ति जताई।

जानकारी के मुताबिक, जब SDM चालक से बात कर रहे थे, तभी गाड़ी में बैठे विधायक पुत्र ने खुद को फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा बताते हुए राजनीतिक रसूख का हवाला दिया और कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने लगा। इस दौरान SDM और विधायक पुत्र के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। जांच में वाहन के जरूरी दस्तावेज जैसे बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और चालक का लाइसेंस मौके पर नहीं मिला। इतना ही नहीं, ‘विधायक’ लिखी गाड़ी का पंजीकरण किसी सुरेंद्र कुमार सिंह के नाम पर पाया गया।

पुलिस ने नियमों के उल्लंघन और दस्तावेजों की कमी के चलते वाहन को सीज कर दिया। वहीं, इस घटना के वायरल वीडियो ने भाजपा की छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पूरे मामले में आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई का इंतजार है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

👁 72K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में साध्वी निरंजन ज्योति का दौरा: सर्किट हाउस में जन समस्याओं का निस्तारण, 7 दिन में कार्रवाई के निर्देश

फतेहपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, नई दिल्ली की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने शुक्रवार,...

उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन का भव्य आयोजन फतेहपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, युवा शक्ति को मिला नया नेतृत्व

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन के तत्वावधान में एक गरिमामयी एवं भव्य...

राणा सांगा संकल्प दिवस एवं गौरव यात्रा को लेकर अहम बैठक आज

फतेहपुर। आगामी 12 अप्रैल 2026, रविवार को प्रस्तावित ‘राणा सांगा संकल्प दिवस’ एवं विशाल...

More like this