Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर साइबर ठगी केस: मुरादाबाद से दबोचा गया चौथा आरोपी, रिटायर्ड रेलकर्मी...

फतेहपुर साइबर ठगी केस: मुरादाबाद से दबोचा गया चौथा आरोपी, रिटायर्ड रेलकर्मी से 41.10 लाख की ठगी में था शामिल

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रिटायर्ड रेलकर्मी से 41 लाख 10 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के चौथे सदस्य को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 107 सिम कार्ड और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर रिटायर्ड रेलकर्मी को बनाया शिकार

हुसेनगंज थाना क्षेत्र के गुल्ला का पुरवा गांव निवासी मोतीलाल यादव, जो कि रिटायर्ड रेलकर्मी हैं, ने 24 नवंबर को साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार साइबर ठगों ने खुद को एटीएस का उच्च अधिकारी बताते हुए मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने और गिरफ्तारी का डर दिखाया। इसके बाद 4 नवंबर से 17 नवंबर के बीच अलग-अलग खातों में 41.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

सर्विलांस से ट्रेस हुए नंबर, पकड़े जा चुके हैं तीन आरोपी

मामले में साइबर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिन मोबाइल नंबरों से ठगी की गई थी, उन्हें सर्विलांस के जरिए ट्रेस करते हुए पुलिस ने 1 दिसंबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें दिल्ली के कीर्तिनगर क्षेत्र निवासी सार्थक ग्रोवर, गाजियाबाद के खोडा कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा और इटावा जिले के बकेवर निवासी संतोष कुमार शामिल हैं। जांच में इन आरोपियों के खातों से करीब 17 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ था।

ग्रामीणों की आईडी से निकालता था फर्जी सिम

साइबर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के चौथे आरोपी राहुल कुमार निवासी कमला विहार कॉलोनी, पीतल नगरी थाना कटघर, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर फतेहपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दो मोबाइल कंपनियों में सिम एजेंट के तौर पर काम करता था।

एक आईडी पर दो सिम

आरोपी गांव-गांव जाकर भोले-भाले ग्रामीणों से आईडी लेकर सिम बेचता था और उन्हीं दस्तावेजों से दूसरा सिम निकालकर अपने शातिर साथियों को 2500 रुपये में बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 107 सिम कार्ड और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

👁 22.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

दिवाली से पहले फ्लाइट टिकट महंगे, मुंबई-लखनऊ किराया 23 हजार के पार, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Diwali Travel Flight Fare: दिवाली से पहले राजधानी लखनऊ आने की तैयारी कर रहे यात्रियों की जेब पर हवाई सफर भारी पड़ने लगा है। त्योहार के नजदीक आते ही देश के प्रमुख शहरों से लखनऊ आने वाली उड़ानों के किराये में तेजी देखने को मिल रही है। मुंबई से लखनऊ आने वाली कुछ उड़ानों का किराया […]

BRICS सहयोग को मायावती ने बताया उम्मीद की किरण, फिलिस्तीन और आतंकवाद पर भी रखी बात

Mayawati on BRICS Summit: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने वैश्विक स्तर पर जारी संघर्षों और आर्थिक चुनौतियों के बीच ब्रिक्स देशों के बीच मजबूत सहयोग को उम्मीद की किरण बताया है। उन्होंने ब्रिक्स मुद्रा को लेकर चल रही चर्चा और फिलिस्तीन तथा आतंकवाद के मुद्दे पर समूह के रुख का स्वागत किया। #WATCH […]

चंद्रशेखर आजाद को रोका तो सड़कों पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, पुलिस से धक्‍का-मुक्‍की और बहस

Gonda Murder Case:  गोंडा के विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के बाद मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में पुलिस ने रोक लिया। मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने उनका काफिला रोका और बाद में उन्हें रामनगर स्थित […]

UP में बड़ा प्रशासनिक मंथन! सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगे 33 जिलों के डीएम, शासन की बैठक पर टिकी नजरें

UP IAS Meeting News: उत्तर प्रदेश के 33 जिलों के जिलाधिकारियों को सोमवार को राजधानी लखनऊ बुलाया गया है। प्रदेश के अलग-अलग मंडलों और जिलों से जुड़े जिलाधिकारियों की प्रस्तावित मौजूदगी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ गई है। इस बैठक में अयोध्या, लखनऊ, गोंडा, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी, बहराइच समेत प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारी […]

More like this