Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबारिश में पेड़ गिरने से असोथर-थरियांव मार्ग बंद, एक दर्जन गांवों की...

बारिश में पेड़ गिरने से असोथर-थरियांव मार्ग बंद, एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर, फतेहपुर

रविवार शाम करीब पांच बजे लगातार हो रही बारिश ने असोथर-थरियांव संपर्क मार्ग पर आमजन की मुसीबतें बढ़ा दीं। रामकिशोर सिंह इंटर कॉलेज बौडर के पास तेज बारिश और हवा के चलते एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे दोनों ओर से आवागमन बाधित हो गया।

मार्ग बंद होने के कारण राहगीर और स्थानीय लोग मजबूरी में चार से पांच किलोमीटर लंबा रास्ता तय कर बौडर और अन्दीपुर-घरवासीपुर जैसे सकरे संपर्क मार्गों से छोटे वाहनों से निकलने को विवश हैं।

इस दौरान पेड़ गिरने से बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे थरियांव फीडर से जुड़े सराय खालिस, टीकर, हैदरमऊ, सेमरा, घरवासीपुर, कोर्रा, मीसा समेत एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

विद्युत उपखंड अधिकारी (जेई) जितेंद्र कुमार जाट ने बताया, तेज बारिश में पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए हैं। लाइनमैनों की टीम भेजी जा रही है, जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

वन दरोगा रामराज ने कहा कि घटना की सूचना मिल चुकी है। ठेकेदार को मौके पर भेजा जा रहा है, पेड़ कटवाने के बाद सड़क से मलबा हटाकर आवागमन जल्द बहाल कराया जाएगा।

👁 13.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

रेलवे स्टेशन पर टीबी और एचआईवी के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर, 10 अक्टूबर। जन कल्याण महासमिति की लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के तहत शनिवार को...

यूपी की राजनीति में राज्यसभा चुनाव का नया अध्याय, दसों सीटों पर बिना मतदान सांसद निर्वाचित

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने...

फतेहपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: नशे में बेटे ने मां के सिर पर ईंट-पत्थर से किया हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत

फतेहपुर। जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में एक दिल दहला देने...

More like this

रेलवे स्टेशन पर टीबी और एचआईवी के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर, 10 अक्टूबर। जन कल्याण महासमिति की लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के तहत शनिवार को...

यूपी की राजनीति में राज्यसभा चुनाव का नया अध्याय, दसों सीटों पर बिना मतदान सांसद निर्वाचित

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने...