Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबिंदकी में मौत बनकर पलटा ट्रेलर, वैगन आर में सवार दो दोस्तों...

बिंदकी में मौत बनकर पलटा ट्रेलर, वैगन आर में सवार दो दोस्तों की गई जान, एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा

Published on

आदर्श तिवारी

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पहुर मोड़ के पास रविवार की आधी रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। धान से लदा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी वैगन आर कार पर पलट गया। देखते ही देखते पूरी कार ट्रेलर के नीचे दब गई और उसमें बैठे तीन दोस्तों में से दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

मृतकों की पहचान बिंदकी कस्बे के रहने वाले पंकज और धीरू के रूप में हुई है। तीसरा साथी जसवंत कुमार गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने भागकर किसी तरह पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद कार को ट्रेलर के नीचे से निकाला गया।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर तेज रफ्तार में चौड़गरा की ओर जा रहा था। मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पलट गया। हादसे की खबर जैसे ही कस्बे में पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। दोनों मृतक दोस्त क्षेत्र में अच्छे स्वभाव और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

👁 72.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...