Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबिजली का तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले,...

बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, पुलिस टीम पर भी हुआ हमला ।

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

थाना असोथर क्षेत्र के ग्राम सातों धरमपुर में (1अक्टूबर 2025) बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बात गाली-गलौज से होते हुए लाठी-डंडों तक पहुंच गई। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी टीम और असोथर पुलिस पर भी दोनों पक्षों ने हमला बोल दिया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। उपनिरीक्षक सूर्यनाथ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवबोधन सिंह का डेरा मजरे सातों धरमपुर में दो पक्षों के बीच बिजली के तार जोड़ने को लेकर मारपीट हो रही है। इस पर उपनिरीक्षक सूर्यनाथ मय हमराह उपनिरीक्षक अविनाश यादव, आरक्षी विकेश कुमार, महिला मुख्य आरक्षी ममता राय तथा महिला आरक्षी नीतू के साथ घटनास्थल पहुंचे। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि पहला पक्ष सत्यम सिंह (25 वर्ष), शिवम सिंह (22 वर्ष), हर्षित सिंह (31 वर्ष), अमन तिवारी (26 वर्ष), मयंक तिवारी (22 वर्ष), अंकित तिवारी (25 वर्ष), अनिरुद्ध सिंह (20 वर्ष), सुदीप मौर्य (21 वर्ष), विराट (23 वर्ष) तथा आयुष पाल सभी लाठी-डंडे लिए हुए थे। दूसरे पक्ष में सुधीर सिंह (46 वर्ष), सुनील सिंह (48 वर्ष), पुनीत सिंह (35 वर्ष) और धनंजय सिंह (40 वर्ष) निवासी शिवबोधन सिंह का डेरा मजरा सातों धरमपुर शामिल थे। दोनों पक्ष गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन को लेकर तार काटने और जोड़ने को लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए थे। पुलिस ने जब दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया तो वे नहीं माने और आपस में मारपीट करते हुए पुलिस बल पर भी हमला कर दिया। इस दौरान प्रथम पक्ष के मयंक तिवारी को हल्की चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया। उपनिरीक्षक सूर्यनाथ ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष बिजली के कनेक्शन को लेकर विवाद कर रहे थे। पुलिस टीम पर हमला किया गया है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

👁 6.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में दो दिवसीय रामलीला व धनुष यज्ञ का भव्य आयोजन, 13 मार्च से शुरू होगी शोभायात्रा

फतेहपुर। शहर के पटेल नगर चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में दो दिवसीय रामलीला एवं...

बांदा में आयकर की बड़ी रेड, फतेहपुर के मोरंग कारोबारियों पर भी नजर – 12 घंटे से जारी छापेमारी

यूपी के बुंदेलखंड के बांदा शहर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप...

फतेहपुर ट्रिपल डेथ केस: सुसाइड नोट में 5 लोगों पर गंभीर आरोप, प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटे और चाचा ने दी जान! ये है...

फतेहपुर। जिले के कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में हुई मां-बेटे और देवर की...

फतेहपुर ट्रिपल डेथ केस में नया मोड़, पुलिस ने बताया सुसाइड – कर्ज और धमकी का जिक्र

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में हुई तीन लोगों की...

More like this