फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जनता गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जल निगम के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के समय मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
फिलहाल राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।






