Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभाई ने बहन की गला दबाकर की हत्या, शव कुएं में फेंका;...

भाई ने बहन की गला दबाकर की हत्या, शव कुएं में फेंका; खुद पहुंचकर पुलिस को बताया जुर्म

Published on

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा चौकी इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय संदीप यादव ने अपनी बहन की हत्या करने के बाद स्वयं पुलिस चौकी पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार मृतका की शादी करीब डेढ़ माह पूर्व राधानगर थाना क्षेत्र में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी से पहले उसका दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम संबंध था और वह कुछ समय पहले प्रेमी के साथ फरार भी हुई थी। इसी बात को लेकर परिवार में तनाव बना हुआ था।

आरोपी संदीप यादव अहमदाबाद से घर आया था। वह अपनी बहन को ससुराल से मायके लाने के बहाने साथ लेकर निकला। रास्ते में दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसमें बहन ससुराल लौटने के लिए तैयार नहीं थी। इसी दौरान आरोपी ने जंगल क्षेत्र में उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के एक कुएं में फेंक दिया।

घटना के बाद आरोपी खुद हसवा चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचकर कुएं से शव बरामद किया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक भी पहुंचे और जांच का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

👁 38K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़...

रात्रि चौपाल बनी अखाड़ा! विकास की चर्चा छोड़ जनप्रतिनिधि आपस में भिड़े, VIDEO वायरल

फतेहपुर। सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रात्रि...

फतेहपुर बिन्दकी में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, राहगीरों को पिलाया शरबत और बांटा प्रसाद

फतेहपुर/बिन्दकी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारत जोड़ो यात्रा के प्रणेता राहुल गांधी का जन्मदिन...

More like this

BREAKING FATEHPUR : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़...

रात्रि चौपाल बनी अखाड़ा! विकास की चर्चा छोड़ जनप्रतिनिधि आपस में भिड़े, VIDEO वायरल

फतेहपुर। सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रात्रि...