Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभाकियू महात्मा टिकैत की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा - महात्मा...

भाकियू महात्मा टिकैत की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा – महात्मा टिकैत की जयंती समारोह में जिले से बड़ी संख्या में जाएंगे किसान

Published on

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की मासिक बैठक में जहां किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई वहीं निर्णय लिया गया कि आगामी छह अक्टूबर को लखनऊ में महात्मा टिकैत की जयंती समारोह में बड़ी संख्या में जिले से किसान लखनऊ जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मकसूदन तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्रा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गौर ने शिरकत की। बैठक में बताया गया कि ईको गार्डेन लखनऊ में आगामी छह अक्टूबर को महात्मा टिकैत जी की जयंती समारोह होगा। जिसमें फतेहपुर से सैकड़ो किसान पांच अक्टूबर को ट्रेन से रवाना होंगे। जिसमें सहभागिता निभाएंगे। जनपद में डीएपी, यूरिया खाद की किल्लत से किसान जूझ रहे हैं। बिजली न मिलने व नहरों की सफाई टेल तक पानी न पहुंचने से सिंचाई प्रभावित हो रही है। अन्ना जानवर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। सभी समस्याओं पर तत्काल निराकरण किया जाए। अन्ना जानवरों को गौशाला पहुंचाया जाए। नहरों की सफाई करवाकर टेल तक पानी पहुंचाया जाए। बैठक के अंत में संगठन का विस्तार करते हुए मन्नीलाल को मंडल सचिव, रामशरन को तहसील महासचिव खागा, राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह भदौरिया, विजय सिंह चैहान को जरौली सदर, पुत्तन मिश्रा को नगर महासचिव, विजय सिंह को तहसील अध्यक्ष खागा, जितेन्द्र त्रिपाठी को जिला महासचिव, लकी तिवारी को युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।

👁 7.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this