Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक हरपाल गुट ने महावन तहसील का किया घेराव,...

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक हरपाल गुट ने महावन तहसील का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

Published on

संवाददाता आलोक तिवारी

मथुरा। सोमवार को भाकियू हरपाल गुट के किसान नेताओं ने जिला अध्यक्ष मथुरा शुभम शर्मा(एडवोकेट) के नेतृत्व में कई किसानों के साथ मिलकर महावन तहसील का घेराव किया जिसमें उन्होंने उपजिलाधिकारी महावन तथा तहसीलदार महावन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन संयुक्त रूप से एस.डी.एम व तहसीलदार महावन को सौंपा।
किसान नेताओं ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
किसानों की मुख्य मांग है कि तहसील महावन के मौजा रावल बांगर में स्थिति चक मार्ग जिसका खसरा नंबर–20 हैं भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा है किसान कई महीनों से तहसील के चक्कर काटकर परेशान है किन्तु प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। धरना प्रदर्शन में संगठन मंत्री रामजीलाल उपाध्याय, जिला सचिव मेघश्याम शर्मा, तहसील अध्यक्ष रमेश छौंकर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष जसोदा देवी, रामहरि पचौरी, गोविन्द उपाध्याय, बल्देव आदि अनेक मंडल व जिले के पदाधिकारी तथा किसान मौजूद रहे।

👁 17.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this