Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभारतीय वायु सेना दिवस समारोह में एनसीसी कैडेट्स ने की भागीदारी -...

भारतीय वायु सेना दिवस समारोह में एनसीसी कैडेट्स ने की भागीदारी – डा0 बीआर अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम ।

Published on

फतेहपुर। भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर डॉ. बी. आर. आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय, फतेहपुर की एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के भाव के साथ समारोह में सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने राष्ट्रीय गौरव, सैन्य मूल्यों और युवाओं में उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय तिरंगे के ध्वज-अवरोहण और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ। एनसीसी कैडेट्स ने सुसंगठित सलामी से समारोह की गरिमा में चार चाँद लगा दिए। मुख्य सत्र में लेफ्टिनेंट शरद चंद्र राय ने प्रेरक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय पर्वों के विधिवत आयोजन, छात्रों में अनुशासन-सदाचार, सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान और युवा पीढ़ी में अखंडता व उत्तरदायित्व की भावना के विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने एनसीसी के मूल सिद्धांत एकता और अनुशासन को दैनिक जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। सशस्त्र बलों में कैरियर विकल्प, नेतृत्व-कौशल, टीमवर्क और नागरिक उत्तरदायित्व के व्यावहारिक पक्षों पर भी विस्तृत चर्चा की। महाविद्यालय प्रशासन ने कैडेट्स के अनुशासन, समयपालन और नेतृत्व-भावना की सराहना की। भविष्य में देश-रक्षा संबंधी जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रखने की घोषणा की। महाविद्यालय परिवार ने भारतीय वायु सेना के वीर अधिकारियों एवं सैनिकों के साहस, शौर्य और राष्ट्रसेवा को नमन करते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी पीआई स्टाफ, एएनओ एवं एनसीसी कैडेट्स के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की।

👁 3.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में दो दिवसीय रामलीला व धनुष यज्ञ का भव्य आयोजन, 13 मार्च से शुरू होगी शोभायात्रा

फतेहपुर। शहर के पटेल नगर चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में दो दिवसीय रामलीला एवं...

बांदा में आयकर की बड़ी रेड, फतेहपुर के मोरंग कारोबारियों पर भी नजर – 12 घंटे से जारी छापेमारी

यूपी के बुंदेलखंड के बांदा शहर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप...

फतेहपुर ट्रिपल डेथ केस: सुसाइड नोट में 5 लोगों पर गंभीर आरोप, प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटे और चाचा ने दी जान! ये है...

फतेहपुर। जिले के कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में हुई मां-बेटे और देवर की...

फतेहपुर ट्रिपल डेथ केस में नया मोड़, पुलिस ने बताया सुसाइड – कर्ज और धमकी का जिक्र

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में हुई तीन लोगों की...

More like this