Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभारत धर्म निर्पेक्ष देश, कभी नहीं बन सकता हिंदू राष्ट्र या इस्लामिक...

भारत धर्म निर्पेक्ष देश, कभी नहीं बन सकता हिंदू राष्ट्र या इस्लामिक राष्ट्र। मौलाना का बयान।

Published on

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने उन सभी लोगों के बयान की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि जो लोग भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं, यह कभी नही हो सकता है। कुछ कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहते हैं, ये भी नही हो सकता। भारत हमेशा से धर्म निर्पेक्ष देश रहा है इसी मे इस देश की खूबी और खुबसूरती है। मुस्लिम शासनकाल हो या ब्रिटिश शासनकाल, या 1947 के बाद आजाद भारत की बात हो, हमारा देश लोकतांत्रिक ढांचे की तरह एक संविधान के तहत चल रहा है। भारत का संविधान दुनिया के बेहतरीन संविधानो में एक संविधान है, जिसकी वजह से भारत मे सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तियों को सम्पूर्ण आज़ादी हासिल है।

मौलाना ने कहा कि आजकल चंद साधूं – संत  रातो दिन हिंदू राष्ट्र बनाने का ख्वाब देख रहे हैं, ये उनका ख्वाब कभी पूरा नही होगा। कोई यात्रा निकाल रहा है तो कोई 5 मिनट की बात कर रहा है, कोई 15 मिनट की बात कर रहा है। इस तरह की बयान बाजियो से किसी समाज का भला नही हो सकता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को ऊंचाइयों की मंजिलो पर ले जाना चाहते है, मगर चंद लोग प्रधानमंत्री के प्रयासों पर पानी फेर रहें है, जबकि ऐसा नही होना चाहिए। देश की तरक्की, देश के हर नागरिक की तरक्की है, अगर कोई व्यक्ति हिंदू राष्ट्र या इस्लामी राष्ट्र की बात करेगा या आंदोलन चलायेगा तो जरूर देश का नुक़सान होगा।

👁 10.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...