Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, दो...

मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, दो घायल

Published on

फतेहपुर। जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र के हरगनपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना से गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाद की वजह जानने में जुटी हुई है। घटना राधानगर थाना क्षेत्र के हरगनपुर गांव की बताई जा रही है।

👁 70.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लखनऊ में कांग्रेस के आरक्षण दिवस समागम में गूंजी फतेहपुर की आवाज, हेमलता पटेल ने सामाजिक न्याय का उठाया मुद्दा

लखनऊ/फतेहपुर, 25 जून। सामाजिक न्याय के अग्रदूत छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती की पूर्व...

शपथ समाचार की खबर का बड़ा असर: डीएम के निर्देश पर जमीन कब्जे के मामले में FIR दर्ज, अवैध निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई

फतेहपुर। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद की गई राजस्व जांच...

फतेहपुर: हर स्वास्थ्य केंद्र को हर माह बनाने होंगे 1000 आभा आईडी, कम प्रसव वाले केंद्रों पर होगी कार्रवाई

फतेहपुर, 25 जून। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार...

रिश्वतखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन: जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर घूस लेने वाले ऑपरेटर पर FIR दर्ज,वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई,...

फतेहपुर, 25 जून 2026।जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खागा में तैनात...

More like this