Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद भी नवरात्रि विसर्जन मार्गों की उपेक्षा, भक्तों...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद भी नवरात्रि विसर्जन मार्गों की उपेक्षा, भक्तों को होगी भारी दिक्कत

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

शारदीय नवरात्रि पर मूर्तियों के विसर्जन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश दिए थे कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और घाटों तक आने-जाने वाले मार्गों की साफ-सफाई व मरम्मत समय रहते करा दी जाए। मगर असोथर विकासखंड क्षेत्र में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते स्थिति बिल्कुल उलट दिख रही है।

ग्राम पंचायत घाटमपुर में यमुना नदी घाट तक जाने के लिए 500 मीटर का रास्ता ही नहीं है। भक्तों को खेतों और जंगली कांटों के बीच से गुजरकर मूर्तियों का विसर्जन करने जाना पड़ेगा। इसी प्रकार रामनगर कौहन गांव में भी नदी घाट तक पहुंचने वाले मार्ग को न तो समतल किया गया है और न ही वहां लगे कंटीले पौधे हटाए गए हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को मूर्ति विसर्जन के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं, ग्राम पंचायत सरकंडी के तेलान बाबा मंदिर स्थित नदी घाट तक का मार्ग पहले से ही ग्राम प्रधान द्वारा खड़ंजा लगवाकर बनवा दिया गया था। इस कारण यहां भक्तों को सुगमता से मूर्तियों के विसर्जन की सुविधा मिलेगी।

इस मामले में लेखपाल सुरभूप पांडेय ने बताया कि घाटमपुर के यमुना नदी किनारे जाने का नक्शे में रास्ता दर्ज नहीं है। ग्राम समाज की जमीन निकालने के बाद स्थायी रूप से सरकारी जमीन से मार्ग तैयार किया जाएगा। वहीं मूर्ति विसर्जित करने के लिए अस्थाई रूप से रास्ता तैयार करवाया जाएगा।

वहीं मामले पर खंड विकास अधिकारी राहुल मिश्रा ने फोनिक वार्ता दौरान कहा कि दो दिनों के अंदर वैकल्पिक रास्ता बनवा दिया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों में भागवत तिवारी जमलामऊ का कहना है, सरकार तो सुविधा देने की बात करती है लेकिन हमें आज भी खेतों और कांटों के बीच से होकर मूर्तियों का विसर्जन करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों और महिलाओं को इसमें बहुत कठिनाई होती है।

वहीं रामप्रताप वर्मा कौडर ने बताया, अगर जिम्मेदार लोग समय रहते रास्ते को समतल करा देगे तो भक्तों को किसी तरह की दिक्कत न होती। यह लापरवाही आस्था के साथ खिलवाड़ है।

ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी संबंधित विभागों ने ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर समय रहते मार्ग दुरुस्त नहीं किए गए तो भक्तों की श्रद्धा आहत होने के साथ-साथ कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

👁 14.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this