Homeराज्यउत्तर प्रदेशमूर्ति चोर बना भूमाफिया आखिर एक CO के आवास में क्या करने...

मूर्ति चोर बना भूमाफिया आखिर एक CO के आवास में क्या करने गया था,भूमाफिया की गाड़ी की वायरल तस्वीर ने खड़े दिए अनेक सवाल ?

Published on

फतेहपुर जिले में एक तरफ एसपी भूमाफियाओं से लेकर अपराधियो के खिलाफ अभियान चला रहे है। तो दूसरी तरफ एक CO एसपी की ईमानदारी की साख पर बट्टा लगा रहे हैं। दरअसल में एक तस्वीर ऐसी वायरल हो रही है जो एक CO के आवास की है CO साहब की गाड़ी के बगल में खड़ी एक नामी गिरामी भूमाफिया की गाड़ी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए दरअसल इस भूमाफिया के कारगुजारियों की जांच इस समय एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर रहे। तो दूसरी तरफ CO आवास में CO की गाड़ी के ठीक बगल में खड़ी यह भूमाफिया कि ब्लैक कलर की स्कार्पियो ने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों का दावा है कि यह भूमाफिया मूर्ति चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। कुछ दिन पहले ही प्लाट देने के बहाने दो स्वास्थ्य कर्मियों के पैसे हड़पे जब पीड़ितों ने मलवां थाने में FIR दर्ज करवाई तो भूमाफिया ने अफसरों से सेटिंग कर पूरी कहानी में पड़े पर्दे पर कालिख पोत दी। अब CO आवास में CO की गाड़ी की बगल में खड़ी यह गाड़ी ईमानदार एसपी की साख पर बट्टा लगा रही है या फिर कोई अपराध का ताना बाना बुना जा रहा है यह तो नही पता फिलहाल अब CO साहब की यह दोस्ती चर्चा का विषय बनी है। बड़ी बात तो यह है कि मेडिकल कालेज के निकट इस भूमाफिया के रैकेट ने भोले भाले किसानों की दर्जनों बीघा जमीनें  छल कपट व दबंगई से हथिया ली और अफसरों का रौब दिखा कर महंगे दामो में बेच डाली। इस पूरे मामले को लेकर BJP नेताओ ने गम्भीरता से लिया है और जल्द ही शासन से जांच करवाने की योजना बनाई है। फिलहाल जिले के अफसर इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नही है।

👁 191.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘जो पीड़ित है, वो पीडीए है’-अखिलेश यादव का नया चुनावी संदेश, 2027 के लिए सपा ने तेज की तैयारी

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी...

शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार

हाईप्रोफाइल शिवा शर्मा हत्याकांड में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और लखनऊ पुलिस...

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रिंद नदी में हादसा, चार किशोर डूबे; तीन को बचाया, एक लापता

फतेहपुर। जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रिंद नदी में बड़ा हादसा हो...

More like this

‘जो पीड़ित है, वो पीडीए है’-अखिलेश यादव का नया चुनावी संदेश, 2027 के लिए सपा ने तेज की तैयारी

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी...

शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार

हाईप्रोफाइल शिवा शर्मा हत्याकांड में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और लखनऊ पुलिस...