Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमेधा अलंकरण व अभिभावक सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मेधा अलंकरण व अभिभावक सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Published on

फतेहपुर। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, रघुवंशपुरम में मेधा अलंकरण एवं अभिभावक सम्मान समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 105 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 215 जागरूक अभिभावकों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत बाल चैतन्य ब्रह्मचारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अनु श्रीवास्तव एवं आरएसएस के विभाग प्रचारक शिव शंकर उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परीक्षा परिणाम में कक्षा 7A के विजेंद्र प्रताप सिंह ने 99.56 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 9B3 की प्रतिभा सिंह ने 99.08 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयुषी वर्मा ने 99 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय आधुनिक संसाधनों के माध्यम से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करता रहेगा।

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खासा उत्साह नजर आया।

👁 43.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this