Homeराज्यउत्तर प्रदेशमोहसिन रजा को योगी सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी: यूपी अल्पसंख्यक आयोग...

मोहसिन रजा को योगी सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी: यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने, मिलेगा कैबिनेट दर्जा

Published on

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की अहम भूमिका तय हो गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन्हें नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सबसे खास बात यह है कि इस नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें कैबिनेट रैंक का दर्जा भी प्राप्त होगा।

मोहसिन रजा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के सदस्य भी रह चुके हैं। इससे पहले साल 2017 में जब पहली बार योगी सरकार सत्ता में आई थी तब उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ और हज विभाग में राज्य मंत्री का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया था।

वक्फ संपत्तियों को लेकर की थी बड़ी मांग

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद की यह अहम जिम्मेदारी मिलने से कुछ दिन पहले ही 12 अगस्त को मोहसिन रजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के वक्फ बोर्डों में कथित अनियमितताओं का बड़ा मुद्दा उठाया था।

रजा ने मुख्यमंत्री से मांग की थी कि दोनों वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जिला स्तर पर एसआईटी (SIT) जांच कराई जाए और इनका विशेष ऑडिट भी हो। उन्होंने दावा किया था कि पहले यूपी में 2 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड वक्फ संपत्तियां थीं लेकिन अब यह आंकड़ा महज 1.27 लाख रह गया है। रजा का आरोप था कि पिछली सरकारों में ठीक से ऑडिट न होने के कारण करीब 70 हजार से ज्यादा वक्फ संपत्तियां या तो रिकॉर्ड से गायब हो गई हैं या फिर उन पर माफियाओं का अवैध कब्जा हो गया है।

क्रिकेटर भी रह चुके हैं मोहसिन रजा

मोहसिन रजा का सफर काफी दिलचस्प रहा है। राजनीति में आने से पहले वह एक बेहतरीन क्रिकेटर रह चुके हैं और प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। इसके अलावा उनका रुझान मॉडलिंग और अभिनय की तरफ भी रहा है। अपनी पर्सनालिटी के दम पर उन्होंने साल 1995 में प्रिंस लखनऊ का खिताब भी जीता था।

मिलेगा कैबिनेट रैंक का दर्जा

राजनीति की बात करें तो मोहसिन रजा ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले BJP का दामन थामा था। उनकी वाकपटुता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद 2017 में उन्हें मंत्री बनाया गया। अब अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी सियासी अहमियत एक बार फिर बढ़ गई है। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के तौर पर मोहसिन रजा को कैबिनेट रैंक का दर्जा मिलेगा। ऐसे में उनकी नई जिम्मेदारी को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

👁 7.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

आकृति चौधरी पर रासुका लगाना DM मेधा रूपम को पड़ा भारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वेतन से हर्जाना वसूलने का दिया आदेश

Noida Workers’ Movement: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर (नोएडा) में मजदूर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार की गई छात्र नेता आकृति चौधरी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाना जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम को भारी पड़ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आकृति पर लगे रासुका को रद्द करते हुए DM मेधा रूपम, पुलिस और सरकार को कड़ी […]

यूपी अब दंगा, कर्फ्यू और उपद्रव से मुक्त, माफिया के लिए जेल या जहन्नुम: CM योगी

UP Textile Conclave: राजधानी लखनऊ में आयोजित यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और निवेश के बदले माहौल को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में व्यापक बदलाव आया है। आज उत्तर प्रदेश […]

सदाशिव पैलेस में डॉक्टर दंपती से मारपीट का आरोप, 5-6 वेंडरों पर मुकदमा दर्ज,समझौता न करने पर बड़ी धमकी

फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सदाशिव पैलेस में फिल्म देखने पहुंचे डॉक्टर दंपती के...

More like this