Homeराज्यउत्तर प्रदेशयमुना का जल स्तर खतरे के निशान से लगभग दो मीटर ऊपर,...

यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से लगभग दो मीटर ऊपर, जिला प्रशासन ने कसी कमर

Published on

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के ललौली कस्बे समेत यमुना तटवर्ती इलाकों में यमुना नदी का जलस्तर लगभग दो मीटर ऊपर होने से लोगों को मुसीबत में इजाफा हो गया है, यमुना नदी के बढ़े जलस्तर ने एक बड़ी आबादी को प्रभावित किया है, कई हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई है, जिससे लोगों के सामने रोजी-रोटी समेत तमाम चीजों की मुसीबत का अंबार लग गया है, यमुना के लगभग दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, ऐसे में लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तरीके से कमर कस ली है, जिला अधिकारी रविंद्र सिंह एसपी अनूप सिंह की अगवाई में जिले के तमाम आलाधिकारियों ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का औचक निरीक्षण किया, और वहां पर मौजूद बाढ़ चौकिया और संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में दिशा निर्देश किया कि किसी भी तरीके की कोई दुर्घटना ना हो इसलिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास किए,  साथ ही उन्होंने बताया कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत कैंप बना दिए गए हैं, जिन लोगों के घरों में जल-भराव जैसी स्थिति है उनको राहत कैंप में ले जाने का काम किया जा रहा है, साथ उन्होंने बताया कि कम से कम जनहानि हो इसलिए इंसानों के साथ-साथ जानवरों के चारे और तमाम बंदोबस्त किए जा रहे हैं, किसी भी तरीके से लोगों को बाढ़ के पानी में न जाने की उन्होंने अपील की है, जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी जल भराव और बाढ़ ग्रस्त इलाके में कोई व्यक्ति लापरवाही ना करें जिससे किसी तरह की जनहानि का सामना करना पड़े, बता दे की ललौली थाना क्षेत्र समेत तमाम इलाकों में जल भराव होने से लोगों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है, फतेहपुर जिले से होकर गुजरने वाले बांदा सागर और लखनऊ हाईवे पूरी तरीके से बंद है, चिल्लपुर होकर जाने वाले इस हाइवे में जल भराव होने की वजह से हाईवे को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है, स्थानीय पुलिस की मदद से लोगों को आने-जाने की परमिशन नहीं है साथ लोगों को राहत शिविरों और बचाव कर का काम तेजी से किया जा रहा है

👁 15.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this