Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर पहली बैठक, कांग्रेस ने...

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर पहली बैठक, कांग्रेस ने सौंपी 55 सीटों की लिस्ट; 2-3 दिन में होगा फैसला

Published on

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। सोमवार को नई दिल्ली में दोनों दलों के नेताओं के बीच पहली बैठक हुई। करीब आधे घंटे चली इस बैठक में कांग्रेस ने 55 सीटों की सूची सपा को सौंपी। दोनों दलों ने बातचीत को सौहार्दपूर्ण बताया है। नेताओं का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में सीट बंटवारे का फार्मूला तैयार कर लिया जाएगा। मंगलवार को बी और सी श्रेणी की सीटों पर चर्चा होगी। इसके बाद सभी 403 सीटों पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी।

कांग्रेस ने सौंपी 55 सीटों की सूची

दिल्ली में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई बैठक में दोनों पार्टियों के नेताओं ने अपने-अपने चुनावी समीकरण रखे। पहली बैठक में कांग्रेस ने A श्रेणी की 55 सीटों की सूची सपा को सौंपी। मंगलवार को B और C श्रेणी की सीटों पर चर्चा होगी। तीसरे दिन सभी सीटों पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी।

बैठक के बाद सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि एक दूसरे की बात को सुना और हम जल्द ही इस गठबंधन को आखिरी तक पूरा करके आपको जल्द बताएंगे। 2-3 दिन में हम पूरा कर लेंगे।

कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भाजपा बहुत परेशान है। उनकी परेशानी बढ़ने वाली है, यह तय है। भाजपा परेशान क्यों हैं? जब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी परेशान नहीं है तो भाजपा क्यों परेशान है? हमें उनकी परेशानी समझ आ रही है।

कांग्रेस को अधिक सीटें भी देनी पड़ें तब भी सपा समझौते के लिए तैयार है- आजम खान

बैठक से पहले सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कांग्रेस नेताओं से जमीनी स्थिति समझने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी के नेताओं से विनम्र अपील करते हैं कि वे कृपया जमीन पर उतरें, जमीनी हकीकत को समझें और वास्तविक स्थिति पर विचार करें। अगर वे इस नजरिए से सोचेंगे, तो मेरा मानना है कि समझौते पर पहुंचना आसान होगा, नतीजे भी अच्छे आएंगे और हम सरकार बनाने में सफल होंगे। वहीं, सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने कहा था कि अगर कांग्रेस को अधिक सीटें भी देनी पड़ें तब भी सपा समझौते के लिए तैयार है।

2022 के चुनावी नतीजों से तय होगा सीटों का गणित

सीट बंटवारे में दोनों दलों के पिछले चुनावी प्रदर्शन और जीतने की क्षमता को अहम माना जा रहा है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 399 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली थी। उसका स्ट्राइक रेट करीब 0.5 फीसदी रहा था।

वहीं, सपा ने 347 सीटों पर चुनाव लड़कर 111 सीटें जीती थीं। उसका स्ट्राइक रेट करीब 32 फीसदी था। उस चुनाव में भाजपा ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। पार्टी ने 37 साल का रिकॉर्ड तोड़कर सत्ता में वापसी की थी।

दोनों दलों की चार-चार सदस्यीय टीम कर रही बातचीत

सीटों पर सहमति बनाने के लिए सपा और कांग्रेस ने चार-चार नेताओं की कमेटी बनाई है। सपा की ओर से रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, घोसी सांसद राजीव राय और कैराना सांसद इकरा हसन बातचीत में शामिल हैं।

कांग्रेस की ओर से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और सहारनपुर सांसद इमरान मसूद प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

👁 21.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘यह सीट शेयरिंग का नहीं, बंदरबांट का मामला है,’ BJP नेता एके शर्मा बोले- जनता देख रही है इनका तमाशा

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच...

UP चुनाव 2027: गांधी परिवार के गढ़ में भी कांग्रेस को झटका? रायबरेली-अमेठी सीट पर फंसा पेंच!

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है।...

कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? अखिलेश यादव बोले- ‘अभी कह पाना मुश्किल, गठबंधन जीत के लिए होता है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल...

UP चुनाव 2027: 3 घंटे चला मंथन, पर नहीं बनी बात! 125 सीटें मांग रही कांग्रेस को सपा ने थमाई 26 सीटों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने के साथ ही विपक्षी ‘इंडिया’...

More like this

‘यह सीट शेयरिंग का नहीं, बंदरबांट का मामला है,’ BJP नेता एके शर्मा बोले- जनता देख रही है इनका तमाशा

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच...

UP चुनाव 2027: गांधी परिवार के गढ़ में भी कांग्रेस को झटका? रायबरेली-अमेठी सीट पर फंसा पेंच!

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है।...

कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? अखिलेश यादव बोले- ‘अभी कह पाना मुश्किल, गठबंधन जीत के लिए होता है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल...