Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी में नहीं है अब एक भी पाकिस्तानी, आखिरी युवक बुधवार को...

यूपी में नहीं है अब एक भी पाकिस्तानी, आखिरी युवक बुधवार को हो जाएगा रवाना, डीजीपी की सख्त मॉनीटरिंग

Published on

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब केवल एक पाकिस्तानी नागरिक प्रदेश में बचा हुआ है जिसे बुधवार को वापस भेजा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री के आदेश के बाद 24 घंटे के भीतर राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें देश से बाहर निकाल दिया गया। इस अभियान की निगरानी पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा लगातार की जा रही है ताकि किसी भी तरह की चूक न हो।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद रद्द हुआ था वीजा

बताया जा रहा है कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था। इस निर्णय के बाद यूपी सरकार ने भी कड़े कदम उठाते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा था कि राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द से जल्द वापस भेजा जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वे सीधे पाकिस्तान ही जाएं। इसके लिए आवश्यकतानुसार उनके साथ सुरक्षा बल भी भेजे जाएं।

केवल एक पाकिस्तानी नागरिक प्रदेश में शेष

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुपालन में पूरी राज्य पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया है। सभी जिलों में विशेष निगरानी रखी गई और स्थानीय पुलिस टीमों को भी उनके साथ भेजा गया ताकि वापसी प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए। डीजीपी ने यह भी बताया कि अब केवल एक पाकिस्तानी नागरिक प्रदेश में बचा है, जिसे 30 अप्रैल को भारत से निष्कासित कर पाकिस्तान भेजा जाएगा।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि भविष्य में भी इस तरह के किसी भी मामले में त्वरित कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जाए।

👁 2.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this