Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून: नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई...

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून: नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

Published on

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और मेरठ समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में दोपहर तीन बजे के आसपास आसमान काले बादलों से घिर गया। तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। विभाग ने पहले ही गुरुवार को पश्चिमी यूपी के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया थ

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश जारी रह सकती है। दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में आंधी-तूफान के साथ भारी वर्षा हो रही है। निजी मौसम एजेंसियों ने भी गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और पूर्वी दिल्ली से बारिश शुरू होने की संभावना जताई थी, जो बाद में अन्य इलाकों तक फैल गई।

जाने 6 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम

विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश का यह दौर 6 सितंबर तक जारी रह सकता है। उत्तर-पश्चिम के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है। शनिवार को बारिश की तीव्रता और दायरा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

गुरुग्राम और गाजियाबाद में जलभराव की शिकायतें

सोशल मीडिया पर लोगों ने बारिश के वीडियो साझा किए। गुरुग्राम और गाजियाबाद के लोनी जैसे इलाकों में जलभराव की शिकायतें सामने आईं। पिछले अनुभवों को याद करते हुए कई नागरिकों ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाए। नोएडा में भी कई सड़कों पर पानी भरने की खबरें आईं।
मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। तेज हवाओं और भारी बारिश के दौरान खुले में न निकलने, कमजोर संरचनाओं से दूर रहने और बिजली के खंभों के पास न जाने की सलाह दी गई है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाने को कहा गया है।

👁 2.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 11 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

​फतेहपुर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल परिसर में एक...

बसपा छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल होंगे मायावती के भतीजे आकाश आनंद? संजय निषाद ने दिया ऑफर, बोले- उचित पद मिलेगा

Akash Anand Mayawati and Sanjay Nishad News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को फिलहाल पार्टी की किसी बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखने के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद […]

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी कर फरार हुआ नटवरलाल, एक दर्जन से ज्यादा लोगों को लगाया चूना

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित...

फतेहपुर औंग के बीकमपुर कांड में बड़ा खुलासा: लापता साले का नहर में मिला शव, मृतक जीजा पर हत्या कर शव फेंकने की आशंका

फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में 3 सितंबर को ससुरालीजनों पर बांके...

More like this