Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरयोगी सरकार के आदेशों के बाद भी सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड...

योगी सरकार के आदेशों के बाद भी सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक, असोथर में भीषण जाम से जनजीवन ठप छह घंटे तक एंबुलेंस और स्कूली बसें फंसी रहीं, दो किमी लंबा जाम — ग्रामीणों में आक्रोश

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

श्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बावजूद प्रदेश में ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है।  फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय खालिस गांव के पेट्रोल पंप के पास असोथर थरियांव सड़क में फंसने से ओवरलोड मोरंग लदे ट्रकों के कारण दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सराय खालिस से लेकर असोथर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीर, स्कूली बच्चे और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह बांदा से मोरंग लेकर आ रहा एक ट्रक सड़क पर धंस गया, जिसके बाद सैकड़ों ट्रक सड़क पर फंस गए। करीब पांच से छह घंटे तक चला यह जाम तब खुला जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद वाहनों को हटवाया। इस दौरान असोथर, सराय पीएचसी, सीएचसी से निकलने वाली एंबुलेंसें और स्कूली बसें घंटों तक फंसी रहीं, जिससे बच्चे भूखे-प्यासे बसों में ही बैठे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोड ट्रक अक्सर कस्बे के बीचोंबीच से गुजरते हैं, जिससे सड़कें जर्जर हो गई हैं और आए दिन हादसे हो रहे हैं। किसान राम भरोसे ने बताया, हम कई बार शिकायतें कर चुके हैं। पुलिस और प्रशासन पैसे के दबाव में कार्रवाई नहीं करते। ओवरलोड ट्रक पलटते हैं, टकराते हैं और लोगों की जान जोखिम में डालते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ महीने पहले ही प्रदेश के सभी जनपदों में ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे और परिवहन विभाग को विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद असोथर और आसपास के क्षेत्रों में मोरंग माफियाओं का आतंक जारी है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि ट्रक के धंसने से जाम की स्थिति बनी थी, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यातायात बहाल कराया है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। जल्द ही इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मोरंग लदे ओवरलोड ट्रकों का रूट असोथर कस्बे के अंदर से बंद किया जाए, ताकि आम जनता, स्कूली बच्चों और मरीजों को इस दुश्वारी से राहत मिल सके।

👁 23K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...