Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुररात्रि चौपाल बनी अखाड़ा! विकास की चर्चा छोड़ जनप्रतिनिधि आपस में भिड़े,...

रात्रि चौपाल बनी अखाड़ा! विकास की चर्चा छोड़ जनप्रतिनिधि आपस में भिड़े, VIDEO वायरल

Published on

फतेहपुर। सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रात्रि चौपाल उस समय चर्चा का विषय बन गई जब कार्यक्रम के बीच ही दो जनप्रतिनिधि आपस में उलझ पड़े। ग्रामीणों, अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार जिले के बड़े गांवों को चिन्हित कर प्रशासन द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव में चौपाल का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम एडीओ पंचायत भिटौरा की अगुवाई में चल रहा था और इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप  सिंह समेत कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर चर्चा के दौरान जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बड़कू सिंह के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस तीखी हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीण भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चौपाल का माहौल अचानक गर्म हो गया, लेकिन अधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत कराया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया और चौपाल का कार्यक्रम आगे जारी रखा गया।

सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस चौपाल में हुए विवाद ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

👁 67.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़...

फतेहपुर बिन्दकी में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, राहगीरों को पिलाया शरबत और बांटा प्रसाद

फतेहपुर/बिन्दकी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारत जोड़ो यात्रा के प्रणेता राहुल गांधी का जन्मदिन...

More like this

BREAKING FATEHPUR : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़...