Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरराम मंदिर दान चोरी मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, एफआईआर दर्ज करने...

राम मंदिर दान चोरी मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Published on

फतेहपुर,। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित चोरी के मामले में अब तक एफआईआर दर्ज न किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा तथा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में एसआईटी का गठन तो कर दिया गया है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज न होना कई सवाल खड़े करता है।

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पित दान की चोरी होना बेहद गंभीर और शर्मनाक घटना है। इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि सरकार केवल दिखावे की कार्रवाई कर रही है। यदि जांच हो रही है तो अब तक एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई। बिना एफआईआर के जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।

प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवी प्रकाश दुबेआशीष गौड़ और करीम उल्ला सिद्दीकी ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि आस्था के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार भगवान के मंदिर में हुई चोरी के मामले में जवाब देने से बच रही है। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए।

इस अवसर पर अकरम, मोहित वर्मा, संजय, आकाश, मनोज, सुमन, रीता, हम्माद सहित जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👁 52.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लखनऊ में कांग्रेस के आरक्षण दिवस समागम में गूंजी फतेहपुर की आवाज, हेमलता पटेल ने सामाजिक न्याय का उठाया मुद्दा

लखनऊ/फतेहपुर, 25 जून। सामाजिक न्याय के अग्रदूत छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती की पूर्व...

शपथ समाचार की खबर का बड़ा असर: डीएम के निर्देश पर जमीन कब्जे के मामले में FIR दर्ज, अवैध निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई

फतेहपुर। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद की गई राजस्व जांच...

फतेहपुर: हर स्वास्थ्य केंद्र को हर माह बनाने होंगे 1000 आभा आईडी, कम प्रसव वाले केंद्रों पर होगी कार्रवाई

फतेहपुर, 25 जून। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार...

रिश्वतखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन: जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर घूस लेने वाले ऑपरेटर पर FIR दर्ज,वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई,...

फतेहपुर, 25 जून 2026।जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खागा में तैनात...

More like this