Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरराष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती :  दिनांक  31 अक्टूबर...

राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती :  दिनांक  31 अक्टूबर 2026लेखक  :  शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

Published on

  आज उन भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती है जिन्होने वी . पी. मेनन के साथ मिलकर अंग्रेजों द्वारा स्वतंत्रता प्रदत्त विखंडित 500 से अधिक  रियासतों को  स्वतंत्र भारत संघ में मिलाकर एक अखंड राष्ट्र निर्मित किया। जिसमें हैदराबाद ,जूनागढ़ और जम्मू कश्मीर  जैसी  रियासतों को मिला पाना उनके द्वारा ही संभव था। वरना इस विखंडित राष्ट्र की स्वतंत्रता का कोई भी अर्थ ना निकलता।
  इनका जन्म नाडियाड गुजरात में 1875  में पिता झाबेर भाई पटेल और माता लाडबाई के यहां हुआ। इनकी पत्नी का नाम झबेरवा पटेल था। इनके पुत्र का नाम दह्या पटेल तथा पुत्री का नाम मणिबेन है।
महात्मा गांधी  से प्रभावित हो यह वकालत का पेशा त्याग कर स्वतंत्रता आंदोलन में सम्मिलित हो गए। इन्होंने 1918 में खेड़ा सत्याग्रह और अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और ऐतिहासिक सफलता अर्जित की । 1928 में  बारडोली सत्याग्रह आंदोलन की सफलता पर वहां की महिलाओं ने इन्हें सरदार की  उपाधि से विभूषित  किया। 1931 में करांची कांग्रेस अधिवेशन के अध्यक्ष नियुक्त हुए। 15 सितंबर 1950 में अचानक हृदय गति अवरुद्ध हो जाने से इनका निधन हो गया जिससे इस देश का एक समर्पित नायक भारत ने सदा- सदा के लिए खो दिया लेकिन उनके द्वारा देश के प्रति किए गए उपकारों को कभी भी भूला नहीं जा सकता‌। इनके जीवन की अनेकानेक घटनाएं लोगों को त्याग ,वलिदान और देश के प्रति सर्वस्व समर्पण की अहर्निश शिक्षा प्रदान करती रहेंगी।
1991 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 182  फीट ऊंची  स्टैचू ऑफ यूनिटी के रूप में उनकी प्रतिमा का उद्घाटन 31 अक्टूबर 2018 को संपन्न हुआ। उनकी इस जन्म जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र का उन्हें शत-शत नमन।
“उन सा जीवन जी सके , नहीं हंसी या खेल।
अजर – अमर सबके हृदय, में  सरदार पटेल।।”

👁 30.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लखनऊ बन रहा देश की पहली एआई सिटी: सीएम योगी बोले-अब यूपी बीमार नहीं, टॉप-3 इकोनॉमी में शुमार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित TechSangam-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

राहुल गांधी पर भरोसे का नारा, 200 सीटों की हुंकार! यूपी में कांग्रेस के होर्डिंग से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस के नए होर्डिंग चर्चा का विषय बन गए...

चलो दिल्ली जनादेश के विरुद्ध नहीं वोट सुरक्षा हेतु लोकतांत्रिक जवाबदेही का अहिंसात्मक हस्तक्षेप है – मिस्बाहुल हक़

फतेहपुर - असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस केकेसी के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मिस्बाहुल हक़ ने...

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बच्चे को जन्म; एंबुलेंस टीम ने बचाई जच्चा-बच्चा की जान

फतेहपुर। लुधियाना से खागा आ रही ट्रेन में उस समय अचानक अफरा-तफरी का माहौल...

More like this